बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा
सवेरा संस्था के स्नेह मनोविकास विद्यालय में We Club जसोल द्वारा ड्राई फूड व जैकेट वितरण

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा। सवेरा संस्था बालोतरा द्वारा संचालित स्नेह मनोविकास विद्यालय में मंगलवार को We Club जसोल की टीम ने दिव्यांग बच्चों के बीच सेवा कार्य करते हुए ड्राई फूड पैकेट और जैकेटों का वितरण किया। सर्द मौसम को देखते हुए जैकेट पाकर बच्चों के चेहरों पर विशेष खुशी झलक उठी। साथ ही क्लब द्वारा बच्चों के लिए भोजन प्रसाद की व्यवस्था भी की गई।
कार्यक्रम में We Club जसोल की अध्यक्ष खुशबू ढेलरिया, चार्टर सदस्य रितु जिंदल तथा सदस्याएँ सुमन, नीतू और नीलम ढेलरिया उपस्थित रहीं। अतिथियों ने बच्चों के बीच समय बिताते हुए उनके उत्साह और अपनापन का अनुभव साझा किया।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुनील ने मानसिक दिव्यांग बच्चों के विकास, प्रशिक्षण और उनकी विशेष आवश्यकताओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि विद्यालय का उद्देश्य इन बच्चों को आत्मनिर्भर बनाना और समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है।
संस्था के सचिव सत्यनारायण ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के सहयोग से ही दिव्यांग बच्चों के लिए बेहतर सुविधाएँ और अवसर उपलब्ध कराए जा सकते हैं। उन्होंने We Club जसोल के इस सेवा कार्य की सराहना की।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने अतिथियों का स्वागत गीत प्रस्तुत कर अपनी कला और प्रतिभा का सुंदर परिचय दिया, जिससे वातावरण आनंद और उल्लास से भर उठा।

Subscribe to my channel


