बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

ग्रासरूट कार्यकर्ताओं के जेंडर क्षमतावर्धन पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

सवेरा संस्थान बालोतरा के तत्वाधान में चौधरी भवन में हुआ आयोजन

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा, 24 नवम्बर।

सवेरा संस्थान बालोतरा द्वारा ग्रासरूट स्तर पर कार्यरत कार्यकर्ताओं के जेंडर क्षमतावर्धन के उद्देश्य से तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन चौधरी भवन में किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जमीनी स्तर पर सामाजिक बदलाव की दिशा में कार्य कर रहे कार्यकर्ताओं को जेंडर समानता, पितृसत्तात्मक व्यवस्था, महिला सुरक्षा, लैंगिक हिंसा के प्रकार तथा संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक एवं सक्षम बनाना था, ताकि वे समाज में सकारात्मक परिवर्तन के मजबूत वाहक बन सकें।

प्रशिक्षण के दौरान दक्ष प्रशिक्षक जितेन्द्र सौलंकी ने जेंडर की मूल अवधारणा, समाज में प्रचलित लैंगिक भूमिकाओं और ऐतिहासिक रूप से चले आ रहे भेदभाव पर विस्तार से चर्चा की। इंटरैक्टिव गतिविधियों के माध्यम से प्रतिभागियों को समझाया गया कि कैसे जेंडर असमानता दैनिक जीवन के व्यवहार, अवसर और निर्णयों को प्रभावित करती है।

इसके बाद सवेरा संस्थान के सचिव खीयाराम चौधरी ने पितृसत्तात्मक सामाजिक ढांचे, घरेलू व सामुदायिक स्तर पर होने वाली लैंगिक हिंसा, उसके प्रकार, पहचान और रोकथाम के उपायों पर मार्गदर्शन दिया।

प्रशिक्षण सत्र को आगे बढ़ाते हुए वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता सिमरथाराम पथिक ने वास्तविक केस स्टडी के आधार पर यह बताया कि हिंसा की स्थिति में पीड़ित तक समय पर पहुंचना, सहायता उपलब्ध कराना और कानूनी प्रक्रियाओं की जानकारी देना कितना आवश्यक है।

वहीं श्रीमती सुमन राव ने भारतीय संविधान में प्रदत्त समानता, स्वतंत्रता, सुरक्षा और गरिमा से जुड़े मूल अधिकारों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि संवैधानिक मूल्यों की समझ व्यक्ति को सशक्त बनाने के साथ-साथ समाज में न्याय और समानता की स्थापना के लिए महत्वपूर्ण आधार तैयार करती है।

तीन दिवसीय प्रशिक्षण में उषा सेन, सीमा कंवर चारण, पिकी मुंगड़ा, विक्रम, रूखमणी माजीराणा, चाँदनी चौधरी और सुशीला पालिवाल सहित अनेक ग्रासरूट कार्यकर्ताओं ने भाग लिया एवं जेंडर समानता के क्षेत्र में अधिक प्रभावी ढंग से कार्य करने का संकल्प लिया।

खीयाराम चौधरी — 9828622048

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button