जोधपुरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानस्वास्थ्य

श्रीनवकार जैन सोसाइटी ने लगाया निशुल्क जांच शिविर

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

जोधपुर 24 नवम्बर 025

 शिविर मे 148 जने उपचार से हुए लाभांवित । श्रीनवकार जैन सोसाइटी के तत्वावधान में पाल रोड़ साई धाम प्रागण में निशुल्क: जांच शिविर आयोजित किया गया जिसमें करीब 148 जनों की जांच कर दवाई दी गई। सोसाइटी सचिव महेद्र मेहता व प्रवक्ता धनराज विनायकिया ने संयुक्त रूप से बताया सोसाइटी द्वारा विश्व शांति उद्देश्य को लेकर नवकार जाप जीवदया मानव सेवा आदि कई कार्यक्रम किए जाते है इसी कड़ी में मानव सेवा को लेकर हड्डीयों में कैल्शियम की जांच का विशाल शिविर पाल रोड़ साई धाम मंदिर प्रांगण में डां, कुलदीप धनखड़ आदि के सानिध्य में कैल्सियम (बि ऐम डी) कमर दर्द हड्डियों व जोडो़ में दर्द महिला माहवारी आदि शारीरिक आदि ईलाज की जांच की गई । अध्यक्ष गोपाल भंडारी सचिव महेंद्र मेहता संरक्षक गौतम सिंघवी प्रवक्ता धनराज विनायकिया महेद्र गांधी नरपत मेहता जितेंद्र वैद मेहता राजशेखरचंद अमरचंद लोढा राजेश सिंघवी आदि सदस्य गण मौजूद थे। विनायकिया ने बताया मानव सेवा कार्यक्रम के तहत आसपास क्षैत्रों से करीब 148 सेवा उपचारों से लाभान्वित हुए । सेवा कार्य हेतु डा. कुलदीप धनखड़ सहित सभी प्रत्येक्ष अप्रत्यक्ष सहयोगीयो का अभिनंदन किया गया तथा सोसाइटी की ओर से सभी का आभार जताया गया।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button