बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

बज्जू क्षेत्र में सड़क विकास को मिली बड़ी सौगात, ₹60 लाख की स्वीकृति – भाटी

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

 

बीकानेर।30 सितम्बर 2026 – श्री कोलायत विधानसभा क्षेत्र के बज्जू कृषि उपज मंडी समिति क्षेत्र में महत्वपूर्ण संपर्क सड़क निर्माण कार्य को प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति मिली है।

विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने कृषि उपज मंडी समिति, बज्जू के प्रस्ताव पर करणीसर–चारणों की आबादी (गोकुल) से चक 14 डीओबीबी/62 RD तक 1.60 किलोमीटर संपर्क सड़क के निर्माण के लिए ₹60 लाख की स्वीकृति जारी की गई है।

इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र के ग्रामीणों एवं किसानों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। साथ ही कृषि उपज के परिवहन तथा क्षेत्र की कृषि गतिविधियों को बेहतर सड़क संपर्क प्राप्त होगा।

विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने इस स्वीकृति के लिए राज्य सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कोलायत विधानसभा क्षेत्र में सड़क एवं आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर कनेक्टिविटी उपलब्ध कराना निरंतर प्रयासों का हिस्सा है।

विधायक भाटी ने कहा कि क्षेत्र की आवश्यकता के अनुरूप विकास कार्यों को स्वीकृति दिलाने का सिलसिला निरंतर जारी रहेगा।

सादर – विधायक कार्यालय, कोलायत विधानसभा क्षेत्र !!

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button