बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

बीकानेर नगर निगम महापौर चुनाव : कांग्रेस के पास बहुमत, फिर भी भाजपा का ‘शेखावत दांव’ – क्या है इस नामांकन के पीछे का असली खेल?

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

*बीकानेर नगर निगम महापौर चुनाव : कांग्रेस के पास बहुमत, फिर भी भाजपा का ‘शेखावत दांव’ – क्या है इस नामांकन के पीछे का असली खेल?*

*आर डी न्यूज़ विशेष विश्लेषण – बीकानेर*

बीकानेर नगर निगम महापौर चुनाव अब रोचक मोड़ पर पहुँच गया है। आंकड़ों की बात करें तो कांग्रेस के पास स्पष्ट जनादेश है और कांग्रेस अपना बोर्ड बनाने की स्थिति में पूरी तरह से मजबूत दिख रही है।

ऐसे में सबसे बड़ा सवाल – जब भाजपा बहुमत के आंकड़े के आस-पास भी नहीं है, तो फिर सुरेन्द्र सिंह शेखावत के नाम पर महापौर का नामांकन क्यों?

राजनीतिक गलियारों में इसको लेकर कयासों का बाजार गर्म है।
कोई कह रहा है – भाजपा क्रॉस वोटिंग करवाएगी।
कोई कह रहा है – कई निर्दलीय और कांग्रेस के पार्षद भाजपा के संपर्क में हैं।

*लेकिन आर डी न्यूज़ की पड़ताल में हकीकत इससे बिल्कुल उलट निकली।*

राजनीतिक जानकारों की मानें तो यह पूरा प्रोपगंडा भाजपा खेमे द्वारा ही फैलाया जा रहा है ताकि हार से पहले मनोवैज्ञानिक दबाव बनाया जा सके।

दो बड़े कारणों से यह साफ होता है कि भाजपा खुद ही अपनी हार मान चुकी है:

*1. उम्मीदवार का चयन:* अगर भाजपा को लगता कि वो महापौर बना सकती है, तो वो सुरेन्द्र सिंह शेखावत जैसे आर्टिफिशियल नेता को कभी दांव पर नहीं लगाती। भाजपा के पास कई कद्दावर दावेदार थे।

*2. इतनी आसान घोषणा:* भाजपा में महापौर पद के लिए इतनी आसानी से एक नाम पर सहमति बन जाना ही सबसे बड़ा आश्चर्य है। अगर जीत की जरा भी उम्मीद होती तो भाजपा खेमे में दावेदारों की बाढ़ आ जाती और घमासान मच जाता।

इसका सीधा मतलब है – भाजपा ने सुरेन्द्र सिंह शेखावत को महापौर बनाने के लिए नहीं, बल्कि हार की माला पहनाने के लिए बली का बकरा बनाया है।

आर डी न्यूज़ सर्वे क्या कहता है?*

हमारे ग्राउंड सर्वे के मुताबिक सुरेन्द्र सिंह शेखावत को खुद भाजपा के सभी पार्षदों के वोट भी नहीं मिलेंगे। उल्टा कांग्रेस, भाजपा के ही कई पार्षदों के वोट में सेंधमारी करने में कामयाब रहेगी।

तो कुल मिलाकर बीकानेर नगर निगम में कांग्रेस का बोर्ड बनना लगभग तय माना जा रहा है, भाजपा का ये नामांकन सिर्फ औपचारिकता और भविष्य की राजनीति साधने का एक प्रयास भर है।

 

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button