उत्तराखंडब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिरूद्रपुर

किच्छा में कांग्रेस का जोरदार जनसंपर्क, विधायक बेहड़ ने सायंकालीन जनसभाओं में भरी विकास की हुंकार—राजेश प्रताप सिंह के समर्थन में उमड़ा जनसमर्थन

Congress campaigns vigorously in Kichha, MLA Behad calls for development in evening public meetings; public support pours in for Rajesh Pratap Singh

ब्यूरो रिपोर्ट… रामपाल सिंह धनगर

किच्छा…नगर पालिका परिषद किच्छा चुनाव को लेकर कांग्रेस का चुनावी अभियान लगातार गति पकड़ रहा है। गत रात्रि विधायक तिलक राज बेहड़ ने नगर के विभिन्न वार्डों में आयोजित सायंकालीन जनसभाओं को संबोधित कर स्थानीय नागरिकों से सीधा संवाद किया। इस दौरान कांग्रेस नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राजेश प्रताप सिंह एवं विभिन्न वार्डों के कांग्रेस प्रत्याशी भी मौजूद रहे।

विधायक बेहड़ ने वार्ड नंबर 9 पुरानी गल्ला मंडी, वार्ड नंबर 8 सैनिक कॉलोनी एवं नानक नगर, वार्ड नंबर 5 एवं 6 की संयुक्त सभा, वार्ड नंबर 17 तथा वार्ड नंबर 18 में आयोजित जनसभाओं में पहुंचकर नागरिकों की समस्याएं सुनीं और नगर के विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा की। सभाओं में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस अवसर पर विधायक तिलक राज बेहड़ ने कहा कि किच्छा उनके कार्यकाल में लगातार विकास की ओर अग्रसर है। पिछले लगभग 2 साल से अधिक समय हो गया है, नगर पालिका प्रशासक के अधीन है, जिस कारण पालिका क्षेत्र के बहुत से विकास कार्य अवरुद्ध पड़े हैं। कांग्रेस के पक्ष में जनता मतदान करे, कांग्रेस के राजेश प्रताप सिंह को नगर पालिका अध्यक्ष बनाए, इन सभी रुके हुए कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराया जाएगा।

कांग्रेस अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राजेश प्रताप सिंह ने कहा कि चुनाव केवल पद प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि जनता की सेवा का संकल्प है। उन्होंने कहा कि जिस विश्वास और आत्मीयता के साथ वार्डों में नागरिक उनका स्वागत कर रहे हैं, वह उनके लिए जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि नगर के हर वार्ड की समस्या को अपनी समस्या समझकर उसके समाधान के लिए पूरी निष्ठा से कार्य किया जाएगा और किच्छा को बेहतर सुविधाओं वाला व्यवस्थित नगर बनाने के लिए सामूहिक प्रयास किए जाएंगे।

जनसभाओं के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में लोगों से संपर्क किया तथा नगर के विकास एवं जनहित के मुद्दों को लेकर जनता से संवाद किया।

इस दौरान दर्शन कोली, ओम प्रकाश दुआ, नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बबलू चौधरी, लियाकत अंसारी,दानिश मलिक, आरिफ कुरैशी,कलावती, देवकी नंदन, गुरचरण सिंह चन्नी, एम. खान, दिलीप सिंह बिष्ट, जीवन जोशी, राजू बेदी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Anita Pal

Related Articles

Back to top button