नगर पालिका परिषद किच्छा चुनाव कार्यालय में जिलाध्यक्ष कमल जिंदल के नेतृत्व में केक काटकर उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन
Chief Minister Pushkar Singh Dhami's birthday was celebrated with enthusiasm and joy by cutting a cake under the leadership of District President Kamal Jindal at the Municipal Council Kichha election office.

ब्यूरो रिपोर्ट… रामपाल सिंह धनगर
किच्छा…मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका परिषद किच्छा चुनाव कार्यालय में जिलाध्यक्ष कमल जिंदल के नेतृत्व में केक काटकर मुख्यमंत्री का जन्मदिन उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए प्रदेश के विकास को नई गति देने के लिए उनका आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम में पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजेश शुक्ला, प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा तथा भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजेश शुक्ला ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में लगातार नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश की आवश्यकताओं और जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए अनेक महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं।
शुक्ला ने कहा कि सख्त भू-कानून, समान नागरिक संहिता को लागू करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल, महिलाओं के लिए क्षैतिज आरक्षण, युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने, निवेश को प्रोत्साहन देने तथा आधारभूत ढांचे के विस्तार जैसे विषयों पर सरकार ने ठोस कदम उठाए हैं।

राज्य सरकार की आधिकारिक जानकारी के अनुसार 2025 में 11 पर्वतीय जिलों में गैर-निवासियों द्वारा कृषि एवं बागवानी भूमि की खरीद पर रोक से संबंधित सख्त भूमि कानून भी लागू किया गया। कहा कि पंतनगर क्षेत्र में विकास की नई संभावनाओं, औद्योगिक निवेश, स्वास्थ्य सुविधाओं, सड़क एवं परिवहन ढांचे के विस्तार सहित कुमाऊं के विकास को लेकर भी सरकार की प्राथमिकता स्पष्ट है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तराखंड को विकसित, आत्मनिर्भर और रोजगारपरक राज्य बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है।

भाजपा प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में विकास और जनसेवा को केंद्र में रखते हुए शासन की कार्यशैली को आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचे और युवाओं, महिलाओं, किसानों तथा कमजोर वर्गों के लिए अवसरों का विस्तार हो।
उन्होंने मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर प्रदेशवासियों की ओर से शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाने के संकल्प के साथ सरकार लगातार कार्य कर रही है।

भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने अनेक ऐसे निर्णय लिए हैं, जिनका प्रभाव आने वाले वर्षों में उत्तराखंड के विकास पर दिखाई देगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, सड़क, रोजगार, निवेश और बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में लगातार कार्य हो रहे हैं। कहा कि प्रदेश सरकार की नीतियों और निर्णयों से उत्तराखंड में विकास का वातावरण मजबूत हुआ है। हाल ही में सरकार द्वारा राज्य को पूर्ण साक्षरता की दिशा में बड़ी उपलब्धि हासिल करने तथा कर्मचारियों, शिक्षा, पर्यटन और कृषि से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं।

कहा कि मुख्यमंत्री धामी का जन्मदिन भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए सेवा, संकल्प और जनकल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराने का अवसर है।
इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने “मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं” देते हुए केक काटा और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष गोल्डी गोराया, राजीव सक्सेना, धर्मराज जायसवाल, सुरेंद्र चौधरी, चंदन जायसवाल, प्रतिभा रघुवंशी, रितु अग्रवाल, जिला मंत्री अक्षय अरोड़ा, शशि शुक्ला, करुणा तिवारी, कविता मान, जिला महामंत्री तरुण दत्ता, कुसुम गंगवार, संध्या, बलकेश चौधरी, संगीता शर्मा, राकेश गुप्ता, सुरेश पकनेजा, ओम तनेजा, रोशन अरोड़ा, गौरव अरोड़ा, गौरव अरोड़ा, सुजात यार खान, धीरज द्वेदी, राणा राजेंद्र प्रताप, सुखदेव सिंह, नीरज, मयंक तिवारी, धनीराम, गौरव अरोड़ा, मोहित राठौड़, मूलचंद राठौर समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।
Subscribe to my channel


