बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान
भानु ताऊ के समर्थन में लक्ष्य अमर ठाकुर का बयान, धमकी देने वालों को दी चेतावनी

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
भानु ताऊ के समर्थन में लक्ष्य अमर ठाकुर का बयान, धमकी देने वालों को दी चेतावनी
किसान-कामगार हितों के संघर्ष को लेकर भाकियू भानु और किसान क्रांति दल ने जताई एकजुटता
किसान और कामगार हितों के लिए लंबे समय से संघर्ष कर रहे भानु ताऊ के समर्थन में भाकियू भानु एवं किसान क्रांति दल के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी लक्ष्य अमर ठाकुर ने कड़ा बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि भानु ताऊ ने अपने जीवन का बड़ा हिस्सा किसान-कामगारों के हितों और उनके अधिकारों की लड़ाई में समर्पित किया है।
लक्ष्य अमर ठाकुर ने अपने बयान में कहा कि भानु ताऊ के आजीवन संघर्ष से जुड़े लक्ष्य तक पहुंचना आसान नहीं है। उन्होंने कहा कि किसान-कामगारों की आवाज को कमजोर करने अथवा किसी प्रकार की धमकी देने की कोशिश करने वाले लोग अपनी हताशा का परिचय दे रहे हैं।
उन्होंने कहा कि “ओम भाई आज हमारे बीच नहीं हैं, तो इसका मतलब यह नहीं कि संघर्ष समाप्त हो गया। हम जैसे अनंत ओममय लक्ष्य बनकर किसान और मजदूरों की आवाज को आगे बढ़ाने के लिए मौजूद हैं।”
लक्ष्य अमर ठाकुर ने कहा कि संगठन के कार्यकर्ता संघर्ष के आदी हैं और किसान-कामगार हितों से जुड़े मुद्दों पर एकजुट होकर आवाज उठाते रहेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की धमकी या दबाव से संगठन के कार्यकर्ताओं के हौसले कम नहीं होंगे।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से भी शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से किसान-कामगारों के अधिकारों की लड़ाई जारी रखने का आह्वान किया।
— लक्ष्य अमर ठाकुर
राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी, भाकियू भानु एवं किसान क्रांति दल

Subscribe to my channel


