बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

स्वामी रणछाराम महाराज के 51 वा बरसी महोत्सव महामंडलेश्वर अमृत राम के पावन सानिध्य में धूमधाम से मनाया गया

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

स्वामी रणछाराम महाराज के 51 वा बरसी महोत्सव महामंडलेश्वर अमृत राम के पावन सानिध्य में धूमधाम से मनाया गया।

कार्यक्रम में संत महात्मा एवं भजन कलाकारों ने अपनी प्रखर वाणी से श्रद्धालु गणों को आध्यात्मिक विचारों से लाभान्वित किया।

बरसी महोत्सव में पचपदरा विधायक डॉक्टर अरुण चौधरी ने कहा कि संत महात्मा के आदर्शों को मानते हुए अपने जीवन को संयमित रखने के साथ आध्यात्मिक का ध्यान रखे। जिससे मन में अच्छे संस्कारों का विकास हो सके।

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री गोपाराम मेघवाल ने कहां कि संत महात्माओं ने सामाजिक कुरीतियों को निवारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके संदेश को ग्रहण करते हुए उच्च शिक्षा ग्रहण करें जिससे समाज का विकास हो सके। पूर्व जिला प्रमुख एवं कांग्रेस कमेटी की जिला अध्यक्ष प्रियंका मेघवाल ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि बालिका शिक्षा को बढ़ावा देकर रचनात्मक कार्यों से जुड़कर अपने लक्ष्य को प्राप्त करें। पूर्व उप जिला प्रमुख खेताराम कालमा ने भी विचार व्यक्त किए।

महामंडलेश्वर अमृत राम ने आशीर्वाद प्रदान करते हुए कहा कि समाज में एकता एवं प्रेमभाव बनाए रखने से जीवन प्रगति की ओर बढ़ता है। रणजीत आश्रम बालोतरा में पहुंचकर पूर्व पर्यटन सचिन भारत सरकार के डॉक्टर ललित के पवार तथा राष्ट्रपति पदक विजेता दामोदर व्यास एवं उद्योगपति सुमेर चौधरी ने पूजा अर्चना कर क्षेत्र के लिए खुशहाली की कामना की। रंणजीत शिक्षा एवं सेवा संस्थान के उपाध्यक्ष बाबूलाल नामा

कार्यक्रम में पुरस्कृत शिक्षक फोरम बालोतरा बाड़मेर के संरक्षक सालगराम परिहार, भंवरलाल भाटी, एडवोकेट भटराज, प्रधानाचार्य नारायण राम गेवा, गोविंद मेघवाल, जैसाराम बारूपाल, मोहनलाल बारूपाल, मेवाड़ शिक्षा एवं विकास संस्थान केथ अध्यक्ष आसुराम मेघवंशी, मालाराम बागुंडी, गणेशाराम बुनकर, दलाराम चौहान, पारसमल चौहान सहित गणमान्य उपस्थित रहे। जालौर, बाड़मेर, नागौर, पाली, बालोतरा जिले की आसपास के गांवों हजारों की संख्या में महिला पुरुष उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन बाबूलाल नामा ने किया।

 

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button