बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

रोटरी क्लब अहमदाबाद स्काईलाइन के सदस्यों ने किया बालोतरा क्लब का दौरा

सुरक्षित पशु, सुरक्षित सड़क' प्रकल्प की हुई सराहना, अंतर-क्लब समन्वय पर दिया जोर

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा (2 सितंबर):

रोटरी क्लबों के बीच आपसी समन्वय और सहयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से, रोटरी क्लब अहमदाबाद स्काईलाइन की सदस्या श्रीमती रेखा अरविंद काबरा और अरविंद काबरा ने रोटरी क्लब बालोतरा का दौरा किया। क्लब भवन में बालोतरा क्लब द्वारा दोनों रोटरी सदस्यों का आत्मीय स्वागत व बहुमान किया गया। इस दौरान दोनों क्लबों के सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों में किए जा रहे सेवा कार्यों और भविष्य की कार्ययोजनाओं पर विस्तृत चर्चा की।

पशुओं को दुर्घटना से बचाने की पहल को सराहा:

इस सद्भावना भेंट के दौरान श्रीमती रेखा अरविंद काबरा ने रोटरी क्लब बालोतरा द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने विशेष रूप से क्लब के “सुरक्षित पशु, सुरक्षित सड़क” अभियान की सराहना करते हुए इसे एक अनुकरणीय पहल बताया। गौरतलब है कि इस प्रकल्प के तहत रात्रि के समय होने वाली दुर्घटनाओं और गोवंश की अकाल मृत्यु को रोकने के लिए क्लब द्वारा बेसहारा पशुओं पर रेडियम रिफ्लेक्टर बेल्ट बांधे जा रहे हैं।

विचारों का आदान-प्रदान है रोटरी की ताकत:

इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष रो. हितेंद्र छाजेड़ और सचिव सीए अभिषेक जिंदल ने अंतर-क्लब समन्वय के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “क्लबों के बीच इस तरह के दौरे और विचारों का आदान-प्रदान रोटरी की एक बेहद मजबूत और सकारात्मक परंपरा है। इससे न केवल क्लबों के बीच आपसी सौहार्द बढ़ता है, बल्कि एक-दूसरे के सफल सेवा प्रकल्पों से सीखकर समाज में एक बड़ा और स्थायी प्रभाव लाने की प्रेरणा मिलती है।”

बड़े विजन के साथ कर रहे काम:

क्लब के मीडिया प्रमुख सीए ओमप्रकाश बांठिया ने इस मौके पर कहा कि, “क्लब का उद्देश्य पारदर्शी और परिणामदायी सेवा कार्य करना है। अन्य राज्यों के रोटेरियन्स द्वारा हमारे जमीनी स्तर के कार्यों की सराहना, हमारी टीम को और अधिक ऊर्जा के साथ काम करने का संबल प्रदान करती है।”

इनकी रही उपस्थिति:

इस अवसर पर रोटरी डिस्ट्रिक्ट के सचिव डॉ. खुशाल खत्री आगामी अध्यक्ष (प्रेसिडेंट इलेक्ट) महावीर गोलेछा, उपाध्यक्ष भरत गोलेछा, कोषाध्यक्ष शांतिलाल हुंडिया, संयुक्त सचिव सौरभ व्यास उपस्थित रहे।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button