बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

नवगठित जसोल नगर पालिका चुनाव में 124 नामांकन, नाम वापसी के बाद साफ होगी तस्वीर

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा। नवगठित जसोल नगर पालिका में निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। नगर पालिका के कुल 20 वार्डों में विभिन्न प्रत्याशियों की ओर से कुल 124 नामांकन दाखिल किए गए हैं। कांग्रेस, भाजपा और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) की ओर से प्रत्याशियों के नाम घोषित किए जाने के बाद अब सभी की निगाहें 4 सितंबर को होने वाली नाम वापसी पर टिकी हैं। नाम वापसी के बाद ही चुनावी मैदान की वास्तविक तस्वीर पूरी तरह स्पष्ट होगी।

नवगठित बालोतरा जिले में अब कुल सात निकाय हैं, जिनमें बालोतरा नगर परिषद के 50 वार्ड तथा समदड़ी, सिवाना, सिणधरी, गुड़ामालानी, धोरीमना और जसोल नगर पालिकाएं शामिल हैं। जसोल नगर पालिका में कुल 20 वार्ड निर्धारित किए गए हैं। अध्यक्ष पद ओबीसी महिला के लिए आरक्षित है, जिसके चलते पालिका अध्यक्ष पद को लेकर भी राजनीतिक समीकरणों पर सभी की नजर बनी हुई है।

जसोल के 20 वार्डों में आरक्षण की स्थिति

जसोल नगर पालिका के वार्डों में आरक्षण के तहत 8 वार्ड सामान्य, 4 सामान्य महिला, 3 ओबीसी सामान्य, 1 ओबीसी महिला, 2 एससी सामान्य, 1 एससी महिला तथा 1 एसटी सामान्य सीट निर्धारित की गई है।

वार्डवार प्रमुख प्रत्याशी

वार्ड 1 (एसटी सामान्य): कांग्रेस से हीराराम/उकाराम और बाबूराम/धना राम के नाम सामने आए, जबकि भाजपा से स्वरूप/सवाराम तथा निर्दलीय भारत कुमार/कालूराम ने नामांकन किया। कांग्रेस ने बाबूराम तथा भाजपा ने स्वरूप जी भील को प्रत्याशी बनाया है।

वार्ड 2 (एससी सामान्य): कांग्रेस से खरताराम/रायमल तथा भाजपा से सुरेश कुमार/हुक्माराम और तेजाराम/दीपाराम सहित निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में हैं। कांग्रेस ने खरताराम और भाजपा ने सुरेश जिनगर को प्रत्याशी बनाया है।

वार्ड 3 (सामान्य): कांग्रेस से हड़मान सिंह/कैलास सिंह तथा भाजपा से मोहन सिंह/भिकसिंह प्रमुख प्रत्याशी हैं। RLP से मुख्तियार खान/कालू खान ने भी दावेदारी की है। कांग्रेस ने हड़मान सिंह और भाजपा ने मोहन सिंह सोलंकी को टिकट दिया है।

वार्ड 4 (ओबीसी): कांग्रेस से ईश्वर सिंह/नारायण सिंह और भाजपा से बुद्धाराम सैन/विलाराम प्रमुख प्रत्याशी हैं। कांग्रेस ने ईश्वर सिंह तथा भाजपा ने बुद्धाराम सैन को टिकट दिया है।

वार्ड 5 (सामान्य): कांग्रेस से संतोष सिंह/मिसर सिंह और भाजपा से रमेश कुमार/हनुमान चंद सहित कई प्रत्याशियों ने दावेदारी की। कांग्रेस ने संतोष सिंह और भाजपा ने रमेश कुमार भन्साली को मैदान में उतारा है।

वार्ड 6 (सामान्य महिला): कांग्रेस से प्रीति/भारत कुमार तथा भाजपा से मंजु देवी/रमेश कुमार प्रमुख प्रत्याशी हैं। कांग्रेस ने प्रीति और भाजपा ने मंजु जैन को टिकट दिया है।

वार्ड 7 (सामान्य): कांग्रेस से पिन्ना कंवर/ईश्वर सिंह और भाजपा से धनपत राज संखलेचा के बीच मुकाबला माना जा रहा है। निर्दलीय जसोदा देवी ने भी नामांकन किया है।

वार्ड 8 (सामान्य): कांग्रेस से देवीलाल/पदमाराम तथा भाजपा से नरेंद्र कुमार/मलूकचंद प्रमुख प्रत्याशी हैं। कांग्रेस ने देवीलाल और भाजपा ने नरेंद्र मेहता को टिकट दिया है।

वार्ड 9 (सामान्य महिला): कांग्रेस से ममता/विरमाराम और भाजपा से बसंती देवी/तिलोकचंद प्रमुख प्रत्याशी हैं। दोनों दलों ने अपने-अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं।

वार्ड 10 (ओबीसी सामान्य): कांग्रेस से पिराराम/भंवरलाल तथा भाजपा से रामेश्वर/नरसिंहराम प्रमुख प्रत्याशी हैं। कांग्रेस ने पिराराम और भाजपा ने रामेश्वर घांची को टिकट दिया है।

वार्ड 11 (सामान्य): कांग्रेस से हुक्माराम/उकाराम तथा भाजपा से श्रवण कुमार/हड़मानाराम सहित अन्य प्रत्याशियों ने नामांकन किया। कांग्रेस ने हुक्माराम और भाजपा ने श्रवण लोहार को टिकट दिया है।

वार्ड 12 (ओबीसी सामान्य): कांग्रेस से डूंगरचंद/घेवरचंद और भाजपा से कमलेश/पारसमल प्रमुख प्रत्याशी हैं। कांग्रेस ने डूंगरचंद और भाजपा ने कमलेश को मैदान में उतारा है।

वार्ड 13 (सामान्य): कांग्रेस से गोरखाराम/गंगाराम तथा भाजपा से सुनील प्रजापत सहित अन्य प्रत्याशी मैदान में हैं। कांग्रेस ने गोरखाराम को टिकट दिया है, जबकि भाजपा की ओर से सुनील प्रजापत का नाम सामने आया है।

वार्ड 14 (सामान्य): कांग्रेस से अशोक कुमार/रामलाल तथा भाजपा से रतनलाल/पूनमचंद प्रमुख प्रत्याशी हैं। कांग्रेस ने अशोक कुमार और भाजपा ने रतन प्रजापत को टिकट दिया है।

वार्ड 15 (सामान्य महिला): कांग्रेस से सुआ देवी/हनुमानराम तथा भाजपा से निकिता जांगिड़/शांतिलाल प्रमुख प्रत्याशी हैं। कांग्रेस ने सुआ देवी और भाजपा ने निकिता सुथार को प्रत्याशी बनाया है।

वार्ड 16 (ओबीसी महिला): कांग्रेस से लीला देवी/कैलाश और वर्षा देवी/पंकज कुमार ने दावेदारी की, जबकि भाजपा से मंजु देवी/रामेश्वर कुमार मैदान में हैं। कांग्रेस ने लीला देवी और भाजपा ने मंजु प्रजापत को टिकट दिया है।

वार्ड 17 (सामान्य): कांग्रेस से मुकेश कुमार/रूपचंद तथा भाजपा से निर्मला देवी/पुखराज और अनु/थानाराम ने दावेदारी की। कांग्रेस ने मुकेश कुमार और भाजपा ने निर्मला देवी को टिकट दिया है।

वार्ड 18 (सामान्य महिला): कांग्रेस से केशी देवी, कमला देवी और मीना देवी ने दावेदारी की। भाजपा से रिंकू देवी और संतोष राठी मैदान में हैं। कांग्रेस ने मीना देवी तथा भाजपा ने रिंकू देवी सोनी को टिकट दिया है।

वार्ड 19 (एससी महिला): कांग्रेस से नैनु/गिरधारी और ममता कुमारी/भरत कुमार, जबकि भाजपा से मोहिनी देवी/मोहनलाल सहित अन्य प्रत्याशियों ने नामांकन किया। कांग्रेस ने नैनु और भाजपा ने मोहिनी देवी को टिकट दिया है।

वार्ड 20 (एससी सामान्य): कांग्रेस से राजेंद्र/सांवला राम तथा भाजपा से अंजली बारासा/सुनील कुमार सहित अन्य प्रत्याशी मैदान में हैं। कांग्रेस ने राजेंद्र सांवलाराम और भाजपा ने अंजली बारासा को प्रत्याशी बनाया है।

4 सितंबर के बाद साफ होगी चुनावी तस्वीर

जसोल नगर पालिका चुनाव में बड़ी संख्या में नामांकन होने के कारण कई वार्डों में मुकाबला बहुकोणीय दिखाई दे रहा है। हालांकि नाम वापसी की अंतिम प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि कितने प्रत्याशी चुनाव मैदान में रहेंगे।

अध्यक्ष पद ओबीसी महिला के लिए आरक्षित होने के कारण पार्षद चुनाव के साथ-साथ संभावित अध्यक्ष पद के दावेदारों को लेकर भी राजनीतिक गतिविधियां तेज हैं। फिलहाल कांग्रेस और भाजपा के बीच कई वार्डों में सीधा मुकाबला नजर आ रहा है, जबकि कुछ वार्डों में निर्दलीय और अन्य दलों के प्रत्याशी समीकरण बदल सकते हैं।

जसोल के पहले नगर पालिका चुनाव में कौन बाजी मारेगा, यह तो चुनाव परिणाम आने के बाद ही स्पष्ट होगा, लेकिन मौजूदा समीकरणों को देखते हुए मुकाबला कांटे का होने के आसार हैं। असली तस्वीर 4 सितंबर को नाम वापसी के बाद सामने आएगी।

 

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button