देशपन्नाब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश
रक्षाबंधन एक राखी स्वयं के लिए,मन,वचन,कर्म में पवित्रता के लिए

लोकेशन=पन्ना।मध्य प्रदेश पन्ना
संवाददाता=सुधीर अग्रवाल के साथ कैमरा मेन मुकेश रजक
*रक्षाबंधन एक राखी स्वयं के लिए,मन,वचन,कर्म में पवित्रता के लिए*
ब्रह्माकुमारी विद्यालय में रक्षाबंधन आध्यात्मिक रीति से मनाया गया बहन जी ने सभी को रक्षाबंधन का आध्यात्मिक रहस्य बताते हुई कहा कि रक्षाबंधन पर केवल किसी की कलाई पर राखी बांधने के साथ साथ स्वयं से भी एक और राखी बांधने का संकल्प लें व्यसन, विकारों, क्रोध, अहंकार, ईर्ष्या, नकारात्मक विचार,अपवित्र दृष्टि, इन सभी से रक्षा करना ही सच्चा रक्षाबंधन है रक्षाबंधन हमें संबंधों की एक नई परिभाषा देता है संबंध अधिकार का नहीं सम्मान और शुभकामना का माध्यम बने जब हम हर आत्मा को परमात्मा की संतान समझ कर देखते हैं तब दृष्टि में पवित्रता आती है भाई बहन का संबंध ही नही बल्कि परिवार समाज और पूरे विश्व के प्रति हमारी भावनाएं श्रेष्ठ बनती हैं,
इस अवसर पर अनेक जगह रक्षा सूत्र बांधा गया पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री बृजेंद्र प्रताप सिंह पन्ना विधायक, श्री उषा परमार पन्ना कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक श्री निवेदिता नायडू, एडिशनल एसपी वंदना चौहान, श्री अनुपम शर्मा डीएफओ, पन्ना टी रोहित मिश्रा, डॉ देवव्रत, गणेश प्रसाद सिंह जेलर एवं कैदी भाइयों को रक्षा सूत्र बांधकर सभी को नशा मुक्ति एवं विकारों से रक्षा करने की कराई गई प्रतिज्ञा

Subscribe to my channel


