बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
महावीर इंटरनेशनल ने कुम्हारों के चौक में लगाई बड़ी छतरी, फल विक्रेता को मिली धूप-बारिश से राहत

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा। महावीर इंटरनेशनल की ओर से धूप एवं बारिश से बचाव के लिए बड़ी छतरियां लगाने के अभियान के तहत बालोतरा के कुम्हारों के चौक में एक बड़ी छतरी लगाई गई। इस अवसर पर फल-फ्रूट का हाथ ठेला लगाने वाले वासुदेव को छतरी प्रदान की गई, जिससे उन्हें अपने व्यवसाय के दौरान धूप एवं बारिश से राहत मिल सकेगी।
कार्यक्रम में भारतीय प्रशासनिक सेवा के पूर्व वरिष्ठ अधिकारी एवं नीति आयोग के सदस्य डॉ. ललित के. पंवार ने महावीर इंटरनेशनल के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए संस्था के इस मानवीय अभियान के लिए शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में बड़ी छतरियों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए महावीर इंटरनेशनल अपेक्स के अंतरराष्ट्रीय पूर्व उपाध्यक्ष सीए ओम प्रकाश बांठिया ने बताया कि अपेक्स की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी छतरियां उपलब्ध करवाई गई हैं। इन छतरियों को जरूरतमंद लोगों तथा ऐसे स्थानों पर नि:शुल्क लगाया जा रहा है, जहां लोगों को अपने कार्य के दौरान धूप और बारिश का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि यह अभियान सेवा भावना के साथ आमजन को प्रत्यक्ष राहत पहुंचाने का प्रयास है।
महावीर इंटरनेशनल के संरक्षक पारसमल भंडारी ने बताया कि कुम्हारों के चौक में फल-फ्रूट का हाथ ठेला लगाने वाले वासुदेव को छतरी उपलब्ध करवाई गई है। उन्होंने कहा कि ऐसे सेवा कार्य जरूरतमंद लोगों के लिए उपयोगी साबित हो रहे हैं।
कार्यक्रम में पूर्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. दामोदर व्यास, केंद्र चेयरमैन जवाहरलाल हुडिया, जॉन चेयरमैन महेंद्र चोपड़ा के नेतृत्व में उपाध्यक्ष गौतम दांती, पूर्व अध्यक्ष जवेरीलाल मेहता, कोषाध्यक्ष महावीर बोकडिया, अरुण श्रीवास्तव सहित महावीर इंटरनेशनल के सदस्य मौजूद रहे।
इस दौरान बड़ी संख्या में नागरिक भी उपस्थित रहे। नागरिकों ने महावीर इंटरनेशनल बालोतरा की ओर से किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए संस्था के सेवा एवं सामाजिक सरोकारों की प्रशंसा की।

Subscribe to my channel


