बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने किया सुरक्षा सखी एवं युवा सीएलजी सदस्यों के साथ सीधा संवाद

जिला स्तर पर कार्यक्रम हुआ आयोजित, सुरक्षा साखियों एवं युवा सीएलजी सदस्यों ने देखा सजीव प्रसारण

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा, 18 अगस्त। जिला पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुमार कॉवत की अध्यक्षता में जिला स्तर पर सुरक्षा साखियों एवं युवा सीएलजी सदस्यों का संवाद कार्यक्रम मंगलवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान जिले की सुरक्षा साखियों एवं युवा सीएलजी सदस्यों ने राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा। राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने सुरक्षा साखियों एवं युवा सीएलजी सदस्यों से संवाद किया।

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने नशे के विरुद्ध जागरूकता गतिविधियों को और गति देने का आह्वान करते हुए सुरक्षा साखियों एवं युवा सीएलजी सदस्यों को महिलाओं एवं युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने तथा पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर समाज को नशामुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में सुरक्षा साखियों ने अपने अनुभव साझा किए तथा महिला सुरक्षा, सामाजिक जागरूकता और नशामुक्ति अभियान को प्रभावी बनाने को लेकर सुझाव भी दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय से सामाजिक अपराधों की रोकथाम तथा सुरक्षित वातावरण के निर्माण में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की जा सकती है।

जिला पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुमार कॉवत ने सुरक्षा साखियों एवं युवा सीएलजी सदस्यों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान को गांव-ढाणी और आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से नशामुक्त समाज के निर्माण की दिशा में प्रभावी परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं।

इस दौरान बालोतरा वृताधिकारी शिव नारायण चौधरी, पचपदरा वृताधिकारी योगेश चौधरी समेत सुरक्षा सखी एवं युवा सीएलजी सदस्य उपस्थित रहे।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button