बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा
बालोतरा अर्बन को-ऑप बैंक ने विद्यालय में बनवाए सुलभ शौचालय, किया लोकार्पण

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा, 18 अगस्त 2026। बालोतरा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, बालोतरा के संचालक मंडल द्वारा राजकीय महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, न्यू तेरापंथ भवन के पास बालोतरा में निर्मित सुलभ शौचालयों का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर बैंक परिवार एवं विद्यालय के शिक्षकगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बैंक अध्यक्ष अशोक कुमार सिंघवी ने कहा कि शिक्षा का हमारे जीवन में महत्वपूर्ण स्थान है। शिक्षा न केवल व्यक्ति के भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, बल्कि उच्च लक्ष्यों की प्राप्ति के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में भी योगदान देती है।
उन्होंने कहा कि बालोतरा अर्बन को-ऑप बैंक परिवार द्वारा सामाजिक सरोकार के तहत विभिन्न कार्य किए जाते रहे हैं और अब शिक्षा के क्षेत्र में भी सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए विद्यालय में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है।
इस अवसर पर बैंक उपाध्यक्ष गणपतजी ढेलड़िया ने भी शिक्षा के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा के साथ-साथ स्वच्छ एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराना भी आवश्यक है।
कार्यक्रम में बैंक संचालक महेंद्र वैद, चंदा बालर, तारा खत्री, भूपत कोठारी, ललित कुमावत, अभिषेक गुप्ता, कुम्पाराम पंवार, बैंक प्रबंधक गौतम सिंह जैन, अधिकारी हरीश पटेल सहित विद्यालय के शिक्षकगण उपस्थित रहे।
विद्यालय परिवार की ओर से बैंक के संचालक मंडल का आभार व्यक्त किया गया। विद्यालय में सुलभ शौचालयों के निर्माण और लोकार्पण को बैंक की सामाजिक जिम्मेदारी की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया गया।

Subscribe to my channel


