पन्नाब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

सिमरिया क्षेत्र के पांच स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों की कमी को पूरा करने CMHO को सौंपा ज्ञापन

लोकेशन=सिमरिया।मध्य प्रदेश पन्ना

संवाददाता=सुधीर अग्रवाल के साथ कैमरा मेन मुकेश रजक

*सिमरिया क्षेत्र के पांच स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों की कमी को पूरा करने CMHO को सौंपा ज्ञापन*

 सिमरिया क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर युवा समाजसेवी अंकित पाठक ने मुख्य चिकित्सा ब स्वास्थ्य अधिकारी, पन्ना को आवेदन सौंपकर सिमरिया,मोहन्द्रा सुनवानी, हरदुआ खमरिया एवं कल्दा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टर एवं आवश्यक चिकित्सा स्टाफ की तत्काल व्यवस्था किए जाने की मांग की है।

आवेदन में कहा गया है कि इन स्वास्थ्य केंद्रों पर डॉक्टरों की उपलब्धता नहीं होने के कारण आसपास के सैकड़ों गांवों के ग्रामीणों को गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। दुर्घटना, बीमारी अथवा आपात स्थिति में समय पर उपचार नहीं मिलने से मरीजों को दूर-दराज के अस्पतालों में ले जाना पड़ता है, जिसका सबसे अधिक प्रभाव गरीब एवं ग्रामीण परिवारों पर पड़ रहा है।

अंकित पाठक ने CMHO से सभी स्वास्थ्य केंद्रों की वर्तमान स्थिति जांच कर आवश्यकतानुसार डॉक्टर,नर्सिंग स्टाफ एवं अन्य चिकित्सा कर्मचारियों की व्यवस्था करने तथा स्वास्थ्य सेवाएं नियमित रूप से सुनिश्चित करने की मांग की है।

 जिला स्तर पर इन सेवाओं की निगरानी CMHO की जिम्मेदारी है।

अंकित पाठक ने कहा कि “स्वास्थ्य सुविधा किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का मूल अधिकार है। ग्रामीण क्षेत्रों में डॉक्टरों की कमी को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र समाधान होना चाहिए।”

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Related Articles

Back to top button