देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

बालोतरा में निकली तिरंगा वाहन रैली, देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत अजेय वीर मंडल के तत्वावधान में मंगलवार सुबह 7:15 बजे सरदार भगत सिंह सभा स्थल से भव्य तिरंगा वाहन रैली निकाली गई। रैली में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों से वातावरण को राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया।

मंडल प्रवक्ता अ. मदन गिरी गोस्वामी ने बताया कि निर्धारित समय पर मंडल अध्यक्ष अ. क्षेत्रपाल गिरी गोस्वामी ने ध्वज धारण कर रैली को रवाना किया। रैली एकल पंक्ति में पूर्ण अनुशासन के साथ संचालित की गई, ताकि यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो। इस दौरान कार्यकर्ता ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष करते हुए आगे बढ़े।

समाजसेवी ओमप्रकाश बांठिया ने कहा कि तिरंगा प्रत्येक भारतीय की आन, बान और शान है। हमें भारतीय होने पर गर्व है और प्रत्येक घर पर राष्ट्रीय ध्वज को पूरे सम्मान के साथ फहराना चाहिए।

मंडल संस्थापक अध्यक्ष अ. क्षेत्रपाल गिरी गोस्वामी ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक में राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करना है। तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से नागरिकों में राष्ट्रध्वज एवं राष्ट्रीय प्रतीकों के प्रति सम्मान और निष्ठा की भावना मजबूत होती है।

रैली सरदार भगत सिंह सभा स्थल से रवाना होकर एक नंबर अंडरब्रिज, मुख्य बाजार, भैरू बाजार, दो नंबर अंडरब्रिज, महेश्वरी समाज भवन, घांची भवन और पुराने तारघर मार्ग से होते हुए पुनः सरदार भगत सिंह सभा स्थल पहुंची, जहां रैली का समापन हुआ। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर नागरिकों ने तिरंगा वाहन रैली का स्वागत किया।

इस अवसर पर अ. नारायण प्रजापत, गौतम हाटवा, केवल आर्य, सूरज प्रजापत, पवन प्रजापत, कल्याण भारती गोस्वामी, नरेश कुमार दर्जी, खेमाराम सारण, छगन भारती गोस्वामी, हेमंत गिरी गोस्वामी, जयंत गिरी गोस्वामी, भल्लाराम पटेल, सीताराम माली, लक्ष्मण सैन, विक्रम माली, रमेश कुमार प्रजापत सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button