उत्तराखंडब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिरूद्रपुर

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बाजपुर में हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का किया गया आयोजन 

A quiz competition was organised under the Har Ghar Tiranga Abhiyan at Government Post Graduate College, Bajpur.

ब्यूरो रिपोर्ट… अनीता पाल

बाजपुर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बाजपुर, ऊधम सिंह नगर में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत 13 अगस्त 2026 को तिरंगे से प्रेरित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. विभेष कुमार सिंह एवं कार्यक्रम संयोजक प्रो. जगमोहन सिंह नेगी ने किया। प्रतियोगिता में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए देशभक्ति, राष्ट्रीय ध्वज तथा भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन से संबंधित विषयों पर अपने ज्ञान का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में एम.ए. तृतीय सेमेस्टर की दिशा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बी.ए. पंचम सेमेस्टर की अनु ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि बी.ए. पंचम सेमेस्टर की स्वाति तथा बी.ए. तृतीय सेमेस्टर की दीपिका ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागियों को प्राचार्य प्रो. विभेष कुमार सिंह ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. ए.के. पालीवाल एवं डॉ. आदर्श कुमार चौधरी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन करते हुए निष्पक्ष रूप से परिणाम घोषित किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय के छात्रसंघ, छात्र-छात्राओं तथा समस्त प्राध्यापकगण का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। कार्यक्रम में डॉ. ए.पी. सिंह, डॉ. अनिल कुमार सैनी, डॉ. सी.पी. सिंह, डॉ. संजय सिंह, डॉ. आदर्श चौधरी, डॉ. भावना, डॉ. दर्शन सिंह, डॉ. पूनम मियां, डॉ. पंकज कुमार, डॉ. प्रमोद कोठारी, डॉ. कैलाश, डॉ. संजय सिंह बिष्ट, डॉ. योगेश पांडे, डॉ. विभोर तोमर, जयसिंह, डॉ. वंदना बंसल, डॉ. संगीता, डॉ. प्रभदीप सिंह सहित महाविद्यालय के अनेक प्राध्यापक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान तथा स्वतंत्रता संग्राम के मूल्यों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। महाविद्यालय प्रशासन ने हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम को विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।

Anita Pal

Related Articles

Back to top button