उत्तराखंडब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिरूद्रपुर

रामनगर टैक्स बार की नई कार्यकारिणी निर्वाचित,मौ. फिरोज अंसारी अध्यक्ष और मनु अग्रवाल महासचिव* चुने गए, अधिवक्ताओं के हित में कार्य करने का लिया संकल्प

Ramnagar Tax Bar elects new executive committee, with Mohammad Firoz Ansari elected president and Manu Agarwal as general secretary*; pledges to work for the welfare of advocates

ब्यूरो रिपोर्ट… अनीता पाल

रामनगर…रामनगर टैक्स बार एसोसिएशन की द्विवार्षिक चुनावी प्रक्रिया सोमवार, *10 अगस्त 2026* को रामनगर स्थित एक निजी रिसॉर्ट में संपन्न हुई। चुनाव प्रक्रिया के दौरान सभी पदों पर पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचन किया गया।

निर्वाचन में *मौ. फिरोज अंसारी को अध्यक्ष, मनु अग्रवाल को महासचिव, गुलरेज रजा को उपाध्यक्ष, जीशान मलिक को उपसचिव, मनोज सिंह बिष्ट को कोषाध्यक्ष, राकेश कुमार राही को पुस्तकालयाध्यक्ष तथा विशाल रस्तोगी* को प्रेस प्रवक्ता चुना गया। वहीं पूरन चंद्र पांडेय को कार्यकारिणी सदस्य निर्वाचित किया गया। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा अधिवक्ताओं के हितों के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

*नवनिर्वाचित अध्यक्ष मौ. फिरोज अंसारी* ने कहा कि वह सभी अधिवक्ताओं को साथ लेकर बार को मजबूत करने की दिशा में कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं के हितों के साथ-साथ सामाजिक मुद्दों को भी प्राथमिकता देते हुए संगठन की ओर से प्रभावी प्रयास किए जाएंगे।

 

वहीं *नवनिर्वाचित महासचिव मनु अग्रवाल* ने कहा कि वरिष्ठ अधिवक्ताओं के मार्गदर्शन और सभी सदस्यों के सहयोग से संगठन को नई दिशा देने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आमजन को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए समय-समय पर निःशुल्क विधिक जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

 

*कार्यकारिणी सदस्य पूरन चंद्र पांडेय* ने कहा कि सामाजिक समस्याओं को समय-समय पर प्रमुखता से उठाया जाएगा तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक स्तर पर प्रयास किए जाएंगे।

नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारियों ने भी संगठन की एकता, मजबूती और अधिवक्ताओं के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संकल्प लिया।

 

चुनाव के बाद बार के अधिवक्ताओं ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत एवं अभिनंदन किया तथा उन्हें शुभकामनाएं देते हुए बार के हित में बेहतर और प्रभावी कार्य करने की उम्मीद जताई।

 

इस अवसर पर पूर्व सचिव *गौरव गोला, नावेद अख्तर सैफी, मनोज अग्रवाल, लईक अहमद, फैजूल हक, संजीव अग्रवाल, सुमित चंद्रवंशी, शोभित अग्रवाल, आशीष दानी* सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

Anita Pal

Related Articles

Back to top button