वाल्मीकि समाज के पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़े हैं विधायक शिव अरोरा, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई,पीड़ित जतिन वाल्मीकि से घर पहुंचकर मिले विधायक शिव अरोरा , हरसंभव मदद और न्याय का दिलाया भरोसा
MLA Shiv Arora stands firmly with the victim's family from the Valmiki community. Strict action will be taken against the culprits. MLA Shiv Arora visited the victim Jatin Valmiki at his home and assured him of all possible help and justice.

ब्यूरो रिपोर्ट… अनीता पाल
रुद्रपुर। विगत दो दिन पूर्व वाल्मीकि समाज के दो युवकों के साथ काशीपुर रोड फ्लाईओवर के पास हुई मारपीट की घटना को लेकर वाल्मीकि समाज में आक्रोश है। घटना के संबंध में पुलिस द्वारा पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर वाल्मीकि समाज एवं पीड़ित परिवार के लोगों ने कोतवाली में धरना देकर अपना आक्रोश व्यक्त किया।

धरने की सूचना मिलने पर रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा मौके पर पहुंचे और वाल्मीकि समाज एवं पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उनकी बात गंभीरता से सुनी। विधायक ने पुलिस अधिकारियों सीओ सिटी से वार्ता करते हुए स्पष्ट कहा कि इस मामले में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना प्राथमिकता है और दोषी कोई भी हो, उसके खिलाफ कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए।
विधायक शिव अरोरा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार व उनका विधायक वाल्मीकि समाज व पीड़ित परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ा है। सरकार की स्पष्ट नीति है कि किसी भी व्यक्ति के साथ अन्याय न हो और कानून हाथ में लेने वालों को किसी भी परिस्थिति में संरक्षण नहीं दिया जाएगा। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से मामले में निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने को कहा।

वहीं, धरने पर बैठे समाज के लोगों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग रखी। पुलिस को वाल्मीकि समाज द्वारा ज्ञापन देकर सोमवार दोपहर 2 बजे तक गिरफ्तारी करने का समय दिया गया , जिसके बाद विधायक ने समाज के लोगों को भरोसा दिलाया कि वह स्वयं पूरे मामले में नजर बनाए रखेंगे और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर उनके साथ खड़े रहेंगे।
पीड़ित जतिन वाल्मीकि के घर पहुंचे विधायक अरोरा, जाना हालचाल
मारपीट की घटना में घायल जतिन वाल्मीकि के गौतम हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने के बाद विधायक शिव अरोरा उनके रमपुरा स्थित काली मंदिर के पास आवास पर पहुंचे। विधायक ने जतिन एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर स्वास्थ्य की जानकारी ली और कठिन समय में परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
विधायक ने कहा कि पीड़ित परिवार स्वयं को अकेला न समझे। न्याय की इस लड़ाई में वह पूरी तरह परिवार के साथ हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा मामले में प्रथम दृष्टया सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है और अब आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए प्रभावी कार्रवाई की जायेगी ।
शिव अरोरा ने कहा दोषी कोई भी हो कानून से ऊपर कोई नहीं है। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना उनकी प्राथमिकता है और इस मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच करते हुए सभी आरोपियों के विरुद्ध इसके आवश्यक कार्यवाही करेगी।
Subscribe to my channel


