घायल युवक का हाल जानने अस्पताल पहुंचे महापौर विकास शर्मा,कहा-निष्पक्ष कार्रवाई से पीड़ितों को मिलेगा न्याय,कोतवाली में धरने पर भी पहुंचे महापौर,पीड़ित परिवार को दिया हरसंभव सहयोग का भरोसा
Mayor Vikas Sharma visited the hospital to inquire about the condition of the injured youth. He said that impartial action will ensure justice for the victims. He also attended the protest at the police station and assured the victim's family of all possible support.


ब्यूरो रिपोर्ट… अनीता पाल
रूद्रपुर। काशीपुर रोड पर वाहनों की टक्कर के बाद दो पक्षों के बीच हुए विवाद और मारपीट के मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। घटना में घायल युवक अभिषेक का राममूर्ति अस्पताल में उपचार चल रहा है। इसी बीच महापौर विकास शर्मा ने रविवार को राममूर्ति अस्पताल पहुंचकर घायल अभिषेक का हाल जाना और उसके परिजनों से मुलाकात की। महापौर ने चिकित्सकों से घायल युवक के स्वास्थ्य और उपचार की जानकारी ली तथा उसके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने परिजनों को भरोसा दिलाया कि उपचार और न्याय के मामले में परिवार को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

महापौर इससे पूर्व कोतवाली भी पहुंचे, जहां पीड़ित पक्ष की ओर से धरना दिया जा रहा था। उन्होंने धरने पर बैठे लोगों से बातचीत कर पूरे मामले की जानकारी ली और निष्पक्ष जांच एवं नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
महापौर विकास शर्मा ने कहा कि घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। वाहनों की टक्कर के बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ और इसके बाद मारपीट की स्थिति बनी, जिसमें अभिषेक घायल हुआ है। उन्होंने कहा कि घटना में कौन दोषी है और किसकी कितनी भूमिका है, यह पुलिस की निष्पक्ष जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। इसलिए किसी भी पक्ष को जांच पूरी होने से पहले दोषी ठहराना उचित नहीं है।
उन्होंने कहा कि पुलिस को पूरे मामले की निष्पक्षता से जांच करनी चाहिए और जो भी व्यक्ति कानून तोड़ने का दोषी पाया जाए, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि मामले में निष्पक्ष कार्रवाई को लेकर पुलिस अधिकारियों से भी बातचीत की गई है।

महापौर ने घटना को लेकर हो रही राजनीतिक बयानबाजी पर भी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना को राजनीतिक संघर्ष का विषय बनाने के बजाय सभी पक्षों को शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि घटना में घायल युवक नगर निगम की महिला सफाई कर्मचारी का पुत्र है। नगर निगम उसके परिवार के साथ खड़ा है। उसकी चिकित्सा, परिवार की चिंता और न्याय की लड़ाई में हरसंभव सहयोग किया जाएगा। लेकिन किसी भी घटना को राजनीतिक रंग देकर माहौल खराब करना उचित नहीं है।
महापौर ने कहा कि रूद्रपुर शांतिप्रिय शहर है और किसी भी घटना को लेकर समाज के अलग-अलग वर्गों के बीच तनाव पैदा करने की कोशिश नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सभी पक्षों से संयम बरतने की अपील करते हुए कहा कि मामले में कानून अपना काम करेगा और दोषी चाहे किसी भी पक्ष का हो, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होनी चाहिए।
राजनीतिक आरोपों के बीच महापौर ने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य किसी पक्ष का बचाव करना नहीं, बल्कि घायल युवक के उपचार और मामले में निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करना है।
महापौर ने कहा कि “न्याय तभी होगा जब जांच निष्पक्ष होगी। पुलिस को बिना किसी दबाव के तथ्यों के आधार पर कार्रवाई करनी चाहिए। जो दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए और निर्दाेष को किसी भी तरह से परेशान नहीं किया जाना चाहिए।
उन्होंने लोगों से अपील की कि घटना को लेकर अफवाहों और राजनीतिक बयानबाजी से बचें तथा पुलिस जांच पूरी होने का इंतजार करें। उन्होंने कहा कि शहर की शांति और सामाजिक सौहार्द सबसे महत्वपूर्ण है।
Subscribe to my channel


