उत्तर प्रदेशदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

बस्ती में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज, मुख्य राजस्व अधिकारी ने अधिकारियों व सामाजिक संगठनों के साथ की समीक्षा बैठक

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती, 5 अगस्त। आगामी 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य एवं गरिमामय ढंग से आयोजित करने के उद्देश्य से बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों, सामाजिक संगठनों तथा स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और राष्ट्रीय पर्व को परंपरागत एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाने पर सहमति व्यक्त की। बैठक के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने राष्ट्रीय एकता के प्रतीक के रूप में सामूहिक फोटो भी खिंचवाई।

बैठक में स्वतंत्रता दिवस के आयोजन से जुड़े सभी प्रमुख बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्य राजस्व अधिकारी ने कहा कि जिन अधिकारियों को जो जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, वे उनका पूरी तत्परता और समन्वय के साथ निर्वहन करें ताकि राष्ट्रीय पर्व गरिमा और उल्लास के साथ संपन्न हो सके।

उन्होंने बताया कि 15 अगस्त की सुबह 8 बजे सभी सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थानों में ध्वजारोहण किया जाएगा। इसके साथ ही महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया जाएगा। समारोह स्थलों और प्रतिमा स्थलों की विशेष साफ-सफाई सुनिश्चित करने के लिए नगर पालिका, नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों तथा ग्राम पंचायतों के लिए जिला पंचायत राज अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर खिलाड़ियों, नागरिक संगठनों और समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों द्वारा तिरंगा प्रभात फेरी निकाली जाएगी। जनपद के शिक्षण संस्थानों में आजादी के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाएगी तथा उनकी स्मृति में युवा कवि सम्मेलन, राष्ट्रभक्ति पर आधारित कवि सम्मेलन एवं मुशायरे का आयोजन किया जाएगा।

बैठक में उपजिलाधिकारी सदर हिमांशु कुमार, उपकृषि निदेशक अशोक कुमार, जिला आबकारी अधिकारी राजेश कुमार, एसीएमओ डॉ. ए.के. चौधरी, एलडीएम आर.एन. मौर्य, मत्स्य अधिकारी संदीप वर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक संजय सिंह, डीपीआरओ घनश्याम सागर, ईओ नगरपालिका अंगद गुप्ता, जिला पूर्ति अधिकारी विमल शुक्ला, जीआईसी के प्रधानाचार्य डॉ. विजय वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button