LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

थाना गोला पुलिस द्वारा दहेज हत्या के अभियोग में वांछित 03 अभियुक्त/अभियुक्ता गिरफ्तार

 

रिपोर्ट वैद्यराज संजय पांडेय मोबाइल नंबर 7376 3261 75 स्टेट हेड उत्तर प्रदेश

*खीरी पुलिस*

*दिनांक: 03 अगस्त 2026*

*थाना गोला पुलिस द्वारा दहेज हत्या के अभियोग में वांछित 03 अभियुक्त/अभियुक्ता गिरफ्तार*

         वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी, डॉ0 ख्याति गर्ग के निर्देशन तथा श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक खीरी व क्षेत्राधिकारी गोला के निकट पर्यवेक्षण में, जनपद में अपराधों की रोकथाम और वांछित/वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में, प्रभारी निरीक्षक गोला के नेतृत्व में थाना गोला पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 03.08.2026 को, थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0 184/2026 धारा 80(2)/85 बीएनएस व 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम से संबंधित वांछित अभियुक्तों व अभियुक्ता 1.रवि कुमार पुत्र बब्लू (पति) 2.श्रीमती मीना देवी पत्नी बब्लू (सास) 3.बब्लू पुत्र स्व0 रामलोटन (ससुर) निवासीगण ग्राम कुशमौरी थाना गोला जनपद खीरी को कैलादेवी मंदिर के पास से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तों/अभियुक्ता के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करते हुए न्यायिक अभिरक्षा भेजा जा रहा है।

*गिरफ्तार अभियुक्तों/अभियुक्ता का विवरण:*

1.रवि कुमार पुत्र बब्लू (पति) नि0 ग्राम कुशमौरी थाना गोला जनपद खीरी

2.श्रीमती मीना देवी पत्नी बब्लू (सास) नि0 ग्राम कुशमौरी थाना गोला जनपद खीरी

3.बब्लू पुत्र स्व0 रामलोटन (ससुर) नि0 ग्राम कुशमौरी थाना गोला जनपद खीरी

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:*

1.सुनील कुमार सिंह

2.का0 गौतम कुमार

3.रि0का0 सनोज कुमार

4.म0का0 कोमल शर्मा

5.रि0म0का0 नैन्शी

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button