बस्तीब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिशिक्षा
शिक्षा व्यवस्था के सुधार से ही सुधरेगा देश-ओम प्रकाश आर्य

बस्ती 1अगस्त।
आज भारत की हालत देखकर हृदय बहुत व्यथित होता है। न दोष सत्ता पक्ष का है, न दोष विपक्ष का है। दोष है तो सिर्फ अपनी जड़ों से कटने का उक्त बातें आर्य समाज नई बाजार बस्ती में आयोजित वैदिक यज्ञ और विचार गोष्ठी में बोलते हुए ओम प्रकाश आर्य प्रधान आर्य समाज नई बाजार बस्ती ने कही। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था उसी समय चरमरा गई थी जिस दिन भारत की वैदिक शिक्षा व्यवस्था लुप्त हो गई। जिस दिन लगभग 3.5 लाख गुरुकुलों को नष्ट कर दिया गया। गुरुकुल केवल विद्यालय नहीं थे बल्कि चरित्र निर्माण की पाठशाला और संस्कार की प्रयोगशाला थे।
इतना ही नहीं हमारे गुरुकुल स्वदेशी, स्वाभिमान और स्वावलंबन के भी केंद्र थे। उसी शिक्षा के नष्ट होने का खामियाजा आज पूरा भारतवर्ष भोग रहा है। लेकिन अभी भी समय है। अभी भी संभल सकते हैं। उन्होंने गुरुकुलों को फिर से बढ़ावा देकर वैदिक शिक्षा पद्धति को पूरे भारत में पुनः प्रारंभ करने की सलाह दी। गोष्ठी में प्रधानाध्यापक गरुण ध्वज पाण्डेय, आदित्य नारायण गिरी, शिक्षक अनूप कुमार त्रिपाठी, दिनेश कुमार मौर्य, अरविन्द श्रीवास्तव, नितीश कुमार, अनीशा मिश्रा, अंशिका पाण्डेय, ज्योति सोनी, गुंजा गुप्ता, स्वपनल, महक मिश्रा, शिवांगी गुप्ता, महिमा सहित अनेक लोग उपस्थित रहे
गरुण ध्वज पाण्डेय

Subscribe to my channel


