LIVE TVअपराधब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

भिवाड़ी पुलिस को चकमा देकर कोर्ट से भागा चोरी का आरोपी, 15 किलोमीटर पीछा कर बाजरे के खेत से दबोचा

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

भिवाड़ी में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई जब फेज थर्ड थाना पुलिस की अभिरक्षा से चोरी का आरोपी कोर्ट परिसर से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। आरोपी की पहचान मुजम्मिल (24 वर्ष) निवासी सेबका, तावडू (हरियाणा) के रूप में हुई है। वह बंद फैक्ट्री में चोरी के मामले में नामजद आरोपी है और उसे पेशी के लिए भिवाड़ी न्यायालय लाया गया था। फरार होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और तत्काल कई टीमों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने लगातार पीछा करते हुए करीब 15 किलोमीटर तक खोजबीन की। आखिरकार चौपांकी क्षेत्र के कारेंडा गांव के पास बाजरे के खेत में छिपे आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। आरोपी के दोबारा गिरफ्त में आते ही पुलिस ने राहत की सांस ली। घटना ने न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस अभिरक्षा पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button