जम्मू कश्मीरपुंछब्रेकिंग न्यूज़स्वास्थ्य
पुंछ में ईसीएचएस केंद्र पर परिवार नियोजन एवं टीकाकरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

ब्यूरो चीफ राजेश कुमार
पुंछ (लोकेशन)
पुंछ, 30 जुलाई 2026: परिवार कल्याण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य (एमसीएच) एवं टीकाकरण की निदेशक डॉ. अफसाना बानो के समग्र मार्गदर्शन में आज 30 जुलाई 2026 को उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी (Dy. CMO) पूंछ डॉ. रूबी नाज़ भट्टी ने जिला टीकाकरण अधिकारी (DIO) डॉ. ज़ोहरा परवीन तथा अन्य स्वास्थ्य अधिकारियों की टीम के साथ मिलकर ईसीएचएस (Ex-Servicemen Contributory Health Scheme) केंद्र में परिवार नियोजन सेवाओं पर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।
कार्यक्रम में विशेष रूप से नो-स्कैल्पेल नसबंदी (NSV) पर ध्यान केंद्रित किया गया तथा परिवार नियोजन एवं स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान:
– डॉ. रूबी नाज़ भट्टी, Dy. CMO पूंछ ने एचपीवी (HPV) तथा परिवार नियोजन के प्रति सामान्य जागरूकता पर जानकारी दी।
– डॉ. ज़ोहरा परवीन, जिला टीकाकरण अधिकारी (DIO) ने परिवार नियोजन के अस्थायी एवं स्थायी उपायों की विस्तार से जानकारी साझा की।
– रोहित शर्मा ने नो-स्कैल्पेल नसबंदी (NSV) के महत्व और इसके लाभों पर प्रकाश डाला।
– हुम्मा कुरैशी ने महिला नसबंदी (Female Laparaligation) से संबंधित जानकारी प्रदान की।
कार्यक्रम के अंत में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ईसीएचएस केंद्र की प्रभारी चिकित्सा अधिकारी से मुलाकात की तथा परिवार नियोजन एवं टीकाकरण कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने में सहयोग प्रदान करने का अनुरोध किया। इस अवसर पर दोनों संस्थानों के बीच जनस्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने और जागरूकता बढ़ाने के लिए आपसी समन्वय पर भी बल दिया गया।

Subscribe to my channel


