खैरथल- तिजारादेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थानशिक्षा

तिजारा में नीट पेपर लीक और छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस-सीपीआई का प्रदर्शन, पीएम का पुतला फूंका

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

तिजारा। नीट परीक्षा में कथित पेपर लीक, दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और अन्य मुद्दों को लेकर बुधवार को तिजारा में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एवं भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) की तिजारा शाखा के संयुक्त तत्वावधान में जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया गया। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष धर्मपाल गुर्जर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने तहसील मुख्यालय के बाहर धरना दिया, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि नीट परीक्षा में हुई कथित अनियमितताओं ने देशभर के लाखों विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित किया है। उन्होंने मांग की कि पेपर लीक प्रकरण में शामिल सभी दोषियों के विरुद्ध निष्पक्ष जांच कर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग भी उठाई। साथ ही दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं पर हुए लाठीचार्ज की निंदा करते हुए कहा कि छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएं और उनके साथ हुए व्यवहार के लिए केंद्र सरकार सार्वजनिक रूप से माफी मांगे। सभा को संबोधित करते हुए नेताओं ने परीक्षा संबंधी कथित धांधली से प्रभावित परिवारों को उचित आर्थिक सहायता देने तथा पात्र आश्रितों को सरकारी नौकरी उपलब्ध कराने की भी मांग की। इसके अलावा कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ कथित बदसलूकी और गिरफ्तारी को लेकर भी विरोध दर्ज कराया गया।

प्रदर्शन में कांग्रेस नेता इमरान खान, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष धर्मपाल गुर्जर, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष झब्बू राम सैनी, मंडल अध्यक्ष रामफूल एडवोकेट, रुस्तम, पूर्व कृषि उपज मंडी समिति अध्यक्ष सरजीत सिंह मेघवाल, संजय सैनी, कमलेश सैनी, सुभाष यादव, जगदीश, मंगत, कालूराम शर्मा, पुरुषोत्तम शर्मा, मुंशी पहाड़िया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस एवं कम्युनिस्ट पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button