उत्तरांचल टेनिस एसोसिएशन, देहरादून की कार्यकारी समिति की बैठक सफलतापूर्वक संपन्न
The Executive Committee meeting of Uttaranchal Tennis Association, Dehradun concluded successfully.

ब्यूरो चीफ… रामपाल सिंह धनगर
देहरादून…आज सायम् 7 बजे से 10 बजे रात्रि तक चली उत्तरांचल टेनिस एसोसिएशन, देहरादून के कार्यकारी समिति की बैठक 22 हाइट्स होटल के मीटिंग हाल में सफलतापूर्वक संपन्न हो गई। मीटिंग की अध्यक्षता, सेवानिवृत्त पुलिस महानिदेशक,उत्तराखंड प्रदेश व वर्तमान में उत्तरांचल टेनिस एसोसिएशन, देहरादून के अध्यक्ष श्री अशोक कुमार(आईपीएस) द्वारा की गई जबकि बैठक का संचालन रानीखेत निवासी श्री सुमित गोयल, महासचिव, उत्तरांचल टेनिस एसोसिएशन, देहरादून द्वारा किया गया। आज की इस बैठक में प्रदेश में टेनिस खेल के प्रमोशन हेतु अभूतपूर्व निर्णय लिए गये।
1: जिसमें सर्वप्रथम उत्तराखण्ड के समस्त जनपद, प्रदेश में वर्तमान में कार्य कर रही सभी टेनिस एकेडेमी व खिलाडियों का पंजीकरण अनिवार्य होगा, प्रदेश के उन्ही खिलाडियों को कैंप अथवा टेनिस प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अधिकार होगा जिनका नाम पूर्व से पंजीकृत होगा।
2: प्रदेश व जनपद स्तर पर गलत व भ्रामक एशोसियेशन के लिए सेट प्रोटोकोल लागू होगा।
3: शीघ्र ही यूटीए का टेनिस प्रोग्राम कलेंडर(वित्तीय वर्ष) रिलीज किया जाएगा। जिसमें पूरे वर्ष भर में उत्तरांचल टेनिस एसोसिएशन, देहरादून द्वारा संचालित टेनिस कैंप, टूर्नामेंटस जैसे जनपद व प्रदेश, आइटा, एशियन टेनिस फेडरेशन, जूनियर्स व सीनियर्स वर्ल्ड टेनिस का प्रदेश व जनपद स्तर पर संक्षिप्त विवरण होगा।
4: स्टेट एशोसियेशन आथिर्क रूप से पिछड़े उदीयमान टेनिस खिलाड़ियों (बालक एवम् बालिकाओ) को निशुल्क टेनिस प्रशिक्षण केंप की सुविधा, किट तथा किसी प्रतियोगिता में प्रतिभाग हेतु समस्त आवश्यक व्यय वहन करेगी।
उपरोक्त बैठक के साथ-साथ आज देहरादून जनपद स्तर पर चुनाव प्रक्रिया के अंतर्गत डिस्ट्रिक्ट टेनिस एशोसियेशन, देहरादून के पदाधिकारियों का भी चयन किया गया, जिसमें मनोज गुप्ता अध्यक्ष, लोकेश चुग सचिव, तुषार शर्मा संयुक्त सचिव, दिनेश नागपाल कोषाध्यक्ष जबकि विशिष्ट सदस्य क्रमशः सुनील कठैत, राकेश चंद्रा, श्री मती दीपा चौधरी व श्री मती हिमानी चौहान मनोनीत हुए। आज की इस बैठक में संरक्षक पी0के0वालिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजेंद्र चौहान, उपाध्यक्ष डी0एस0 रावत निवासी- चूनाखान, नैनीताल, वरिष्ठ संयुक्त सचिव लोकेश चुग (समस्त यूटीए, देहरादून) , जिला टेनिस एशोसियेशन नैनीताल के सचिव व यूटीए, देहरादून के संयुक्त सचिव हेम कुमार पांडेय (निवासी-हल्द्वानी), अमर जगाती,उपसचिव डीटीए, नैनीताल व विशिष्ट सदस्य, यूटीए, देहरादून(निवासी- नैनीताल सीटी) व डिस्ट्रिक्ट टेनिस एशोसियेशन, अल्मोड़ा के पदाधिकारियों ने भी बैठक में भाग लिया, अन्य में एम्स ऋषिकेश के डिप्टी डायरेक्टर(कर्नल रैंकंड) गोपाल मेहरा व कमलेश त्रिपाठी भी बैठक में उपस्थित रहे।
सभा के अंत में हेम कुमार पांडेय, ज्वाइंट सेक्रेट्री,यूटीए ने बैठक में भाग लेने वाले समस्त पदाधिकारी, सदस्यों व पत्रकार बंधुओ का आभार व्यक्त किया।
Subscribe to my channel


