देशधर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
पैदल यात्रा संघ होगा रवाना तैयारियां जोरों पर

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा। बाबा रामदेव पैदल यात्रा संघ के संयोजक संदीप कोकरिया ने बताया कि 30 अगस्त को बाबा रामदेव पैदल यात्रा संघ का शुभ प्रस्थान नगर परिषद की पूर्व सभापति श्रीमती प्रभा सिंघवी के निवास से होगा। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा रामदेवजी की आरती के साथ की जाएगी, जिसके पश्चात यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि यात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इस अवसर पर पूर्व सभापति पारस भंडारी, मदन जी, राहुल सालेचा, डॉ. मदन गहलोत, मोतीलाल जी माली, रिखबचंद जी, गोविंद माली, गौरव अग्रवाल, रोहित खारवाल सहित अनेक कार्यकर्ता यात्रा को सफल बनाने में जुटे हुए हैं।
संदीप कोकरिया ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर बाबा रामदेव पैदल यात्रा को सफल एवं भव्य बनाने का आह्वान किया।

Subscribe to my channel


