बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
जैन सोशल ग्रुप युवा शक्ति ने आयोजित किया भव्य केबीसी क्विज कॉन्टेस्ट और ब्रिलिएंट स्टूडेंट अवार्ड समारोह

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा: जैन सोशल ग्रुप युवा शक्ति द्वारा आज दो चरणों में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षा, उत्साह और प्रतिभा का अनूठा संगम देखने को मिला। कार्यक्रम के पहले चरण में ‘केबीसी क्विज कॉन्टेस्ट’ का आयोजन किया गया, जो अत्यंत रोमांचक और अद्भुत ढंग से संपन्न हुआ।
केबीसी क्विज कॉन्टेस्ट में दिखा युवाओं का जोश
इस क्विज कॉन्टेस्ट में लगभग 80 प्रतिभागियों ने अपनी बुद्धिमत्ता का प्रदर्शन किया। ग्रुप सचिव मनोज चोपड़ा द्वारा कार्यक्रम का संचालन बड़े ही रोचक ढंग से किया गया, जिससे प्रतिभागी हॉट सीट पर आकर न केवल रोमांच से भर गए, बल्कि शानदार राशि जीतने का अवसर भी प्राप्त किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संयोजक अरविंद चौपड़ा का सहयोग सराहनीय रहा। साथ ही, कोषाध्यक्ष मुकेश चोपड़ा और संगठन मंत्री कीर्ति विनायकिया की सक्रिय भागीदारी ने कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए। ग्रुप अध्यक्ष अरविंद सालेचा ने सभी विजेता प्रतिभागियों को बधाई के साथ अपना जनरल नॉलेज और ज्यादा बढ़ाने की प्रेरणा भी दी।
मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान
कार्यक्रम के दूसरे चरण में ‘ब्रिलिएंट स्टूडेंट अवार्ड’ समारोह आयोजित हुआ। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में जेएसजी रीजन उपाध्यक्ष आनंदजी मेहता, ओसवाल समाज उपाध्यक्ष दीपकजी भंडारी, वर्षीतप समिति संयोजक संपतराजजी भंडारी और वर्धमान स्कूल शिक्षण संस्थान संयोजक पृथ्वीराजजी गोठी ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।
इस दौरान बालोतरा जिला मेरिट में स्थान बनाने वाली जैन प्रतिभाओं को मंच पर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। साथ ही, ग्रुप के लगभग 25 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को शानदार सर्टिफिकेट और उपहार प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया। अवार्ड फंक्शन का कुशल संचालन संयोजक पदम सिंघवी द्वारा किया गया।
इस शानदार कार्यक्रम में प्राइस स्पोंसर के रूप में रमेश कुमार जी, स्मिथ कुमार जी सिंघवी परिवार का विशेष योगदान रहा। ग्रुप की ओर से उपाध्यक्ष जितेंद्र जी जीरावला ने भामाशाह परिवार का हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त किया गया।आयोजन की सफलता के पश्चात् सभी सदस्यों ने स्थानीय रेस्टोरेंट में स्नेह भोज (डिनर) का आनंद लिया। इस पूरे कार्यक्रम में ग्रुप के सभी सदस्यों की एकजुटता और उत्साह सराहनीय रहा।

Subscribe to my channel


