देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा

बालोतरा: “शिक्षा से ही स्वावलंबन संभव” – बांठिया

_महावीर इंटरनेशनल ने दिव्यांग बच्चों को बांटी शिक्षण सामग्री, कराया अल्पाहार_

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

*बालोतरा, 20 जुलाई*

शिक्षा ही व्यक्ति को आत्मनिर्भर बनाती है। दिव्यांग बच्चे भी शिक्षा के माध्यम से स्वावलंबन की ओर बढ़ सकते हैं। यह बात महावीर इंटरनेशनल अपेक्स के पूर्व अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम प्रकाश बांठिया ने कही।

महावीर इंटरनेशनल, बालोतरा की ओर से सवेरा संस्था द्वारा संचालित स्नेह मनोविकास विद्यालय के दिव्यांग बच्चों को शिक्षण सामग्री भेंट की गई। कार्यक्रम में सभी बच्चों को कोषाध्यक्ष महावीर जी बोकड़िया की तरफ से अल्पाहार भी करवाया गया।

इस अवसर पर संरक्षक पारसमल भंडारी ने कहा कि समाज का कर्तव्य है कि वह दिव्यांग बच्चों की शिक्षा में सहयोग करे। शिक्षा ही उन्हें अपने पैरों पर खड़ा करेगी।

कार्यक्रम में बालोतरा केंद्र चेयरमैन जवाहरलाल हुडिया, सचिव अशोक व्यास ने बताया कि शिक्षण सामग्री शा पुखराज पारसमल चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा प्रदान करने के लिए आभार ज्ञापित किया। इस अवसर पर विशेष रूप से दानदाता किशोर कुमार गोलेछा, महावीर इंटरनेशनल के उपाध्यक्ष गौतम चोपड़ा , कोषाध्यक्ष महावीर बोकडिया, अरुण श्रीवास्तव, महावीर चोपड़ा,लोकेश परिहार,धर्मेंद्र परिहार सहित सदस्यों ने सवेरा संस्था की सेवाओं की सराहना की।

सवेरा संस्था के सचिव सत्यनारायण ने आभार व्यक्त करते हुए बताया कि संस्था द्वारा संचालित स्नेह मनोविकास विद्यालय में वर्तमान में विभिन्न दिव्यांगता से ग्रसित 50 बच्चे अध्ययनरत हैं। संस्था बच्चों को विशेष शिक्षा के साथ-साथ उनके सर्वांगीण विकास के लिए प्रयासरत है।

इस पुण्य कार्य में विद्यालय के शिक्षक सुनील कुमार, उर्मिला तापड़िया और तेजाराम का विशेष सहयोग रहा।

कार्यक्रम में महावीर इंटरनेशनल के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button