उत्तराखंडब्रेकिंग न्यूज़रूद्रपुर

रामपाल सिंह धनगर को पत्रकार प्रेस परिषद (भारत) का बनाया गया जिला अध्यक्ष 

Rampal Singh Dhangar has been appointed as the District President of the Journalist Press Council (India).

ब्यूरो रिपोर्ट… अनीता पाल

रुद्रपुर…आज दिनांक 19- 7-2026 पत्रकार प्रेस परिषद (भारत)उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह बिष्ट के द्वारा उधम सिंह नगर के जिला स्तर की पूर्व कमेटी को पूर्ण रूप से भंग कर दिया गया है। उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी जी के द्वारा रामपाल सिंह धनगर को उधम सिंह नगर के नए जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।और उन्हें तत्काल प्रभाव से निर्देशित किया गया 15 दिन के अंदर जिले की कार्यकारिणी बनाकर प्रदेश प्रभारी को प्रस्तुत करें।

उधम सिंह नगर जिले की पत्रकार प्रेस परिषद भारत की कमेटी को इसलिए भंग कर दिया गया की पूर्व से कार्य न करने पर और संगठन को विस्तार और जिले स्तर में कार्य न करने पर पुरानी कमेटी को पूर्ण रूप से भंग कर दिया गया।

जिला अध्यक्ष बनने पर रामपाल सिंह धनगर ने पत्रकार प्रेस परिषद (भारत) के राष्ट्रीय अध्यक्ष आसिफ अली जी एवं उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह बिष्ट जी का आभार व्यक्त किया है और कहा है कि पत्रकार प्रेस परिषद भारत संगठन के द्वारा जो जिम्मेदारी उन्हें दी गई है उसे मैं पूर्ण रूप से निभाऊंगा और पत्रकार प्रेस परिषद भारत को आगे बढ़ाने एवं संगठन को मजबूत करने का कार्य करूंगा।

Anita Pal

Related Articles

Back to top button