दिल्लीदेशब्रेकिंग न्यूज़व्यापार

पर्नोड रिकार्ड इंडिया का रॉयल स्टैग 2025 में दुनिया का सबसे ज्यादा बिकने वाला व्हिस्की ब्रांड बना

दिल्ली से राहुल कुमार

नई दिल्ली – पर्नोड रिकार्ड इंडिया ने घोषणा की है कि IWSR 2025 की नवीनतम रैंकिंग के अनुसार, रॉयल स्टैग वर्ष 2025 में दुनिया का सबसे ज्यादा बिकने वाला व्हिस्की ब्रांड बन गया है। वर्ष 2025 में इस ब्रांड की कुल 3.26 करोड़ (32.6 मिलियन) केस की बिक्री दर्ज की गई। यह रॉयल स्टैग के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।

पर्नोड रिकार्ड इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जीन टुबूल ने कहा,”IWSR 2025 की रैंकिंग के अनुसार रॉयल स्टैग का दुनिया का सबसे ज्यादा बिकने वाला व्हिस्की ब्रांड बनना पर्नोड रिकार्ड इंडिया के लिए गर्व की बात है। लेकिन इस उपलब्धि की सबसे बड़ी वजह पिछले तीन दशकों से हमारे उपभोक्ताओं का हम पर बना विश्वास है। जो ब्रांड समय के साथ उपभोक्ताओं की बदलती पसंद को समझते हैं, अपनी सांस्कृतिक पहचान बनाए रखते हैं और लगातार करने की कोशिश करते हैं, वे केवल प्रासंगिक ही नहीं रहते, बल्कि दुनिया में अग्रणी भी बनते हैं। रॉयल स्टैग की यात्रा इसका सबसे बड़ा उदाहरण है।”

1995–2010 : नई व्हिस्की श्रेणी की शुरुआत

भारत में आर्थिक उदारीकरण के बाद रॉयल स्टैग ने उपभोक्ताओं को ग्रेन व्हिस्की से परिचित कराया। आकर्षक नई बोतलों की डिजाइन से लेकर छेड़छाड़ रोकने वाले सुरक्षित ढक्कनों तक, हर नए बदलाव के जरिए ब्रांड ने गुणवत्ता और भरोसे को प्राथमिकता दी। “नो आर्टिफिशियल फ्लेवर्स” अभियान के माध्यम से उपभोक्ताओं को व्हिस्की के असली स्वाद के बारे में जागरूक किया गया। इसी सफल सफर के दौरान रॉयल स्टैग ने 1 करोड़ (10 मिलियन) केस बिक्री का महत्वपूर्ण आंकड़ा भी पार किया।

2011–2020 : व्हिस्की श्रेणी में अग्रणी बनने का सफर

ग्रेन व्हिस्की को शामिल करने के बाद, रॉयल स्टैग ने रॉयल स्टैग बैरल सिलेक्ट पेश कर अपने उत्पादों में नए बदलाव जारी रखे। इससे ब्रांड को प्रीमियम पहचान मिली और गुणवत्ता को महत्व देने वाले ग्राहकों का भरोसा भी बना रहा। इसके बाद रॉयल स्टैग ने 1.85 करोड़ (18.5 मिलियन) केस की बिक्री का आंकड़ा पार कर भारत के अग्रणी व्हिस्की ब्रांड के रूप में अपनी मजबूत पहचान बनाई ।

2021–2026 : भारत के अग्रणी ब्रांड से दुनिया के सबसे बड़े व्हिस्की ब्रांड तक का सफर

जैसे-जैसे भारत वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बना रहा है, वैसे-वैसे रॉयल स्टैग ने भी अपना विस्तार किया और आज यह ब्रांड 33 देशों में उपलब्ध है। इस दौरान ब्रांड ने “मार्क ऑफ प्योरिटी” की शुरुआत की। इसके तहत कड़ी गुणवत्ता जांच, ट्रिपल-बैरल मैच्युरेशन, असली ब्लेंडिंग और “नो आर्टिफिशियल फ्लेवर्स” के अपनी लंबे समय से चली आ रही प्रतिबद्धता को और मजबूत किया।इसके अलावा, ब्रांड ने अपने स्टैग लोगो को नया और आधुनिक रूप दिया, डबल टैम्पर-एविडेंट टेक्नोलॉजी (DTET) वाले सुरक्षित ढक्कन पेश किए और रॉयल स्टैग डबल डार्क जैसे नए उत्पाद पेश किए। इस नए उत्पाद ने ग्राहकों को अलग और विशिष्ट स्वाद का एक नया प्रीमियम विकल्प उपलब्ध कराया।

इस उपलब्धि पर पर्नोड रिकार्ड इंडिया की चीफ मार्केटिंग ऑफिसर (सीएमओ) देबाश्री दासगुप्ता ने कहा, “लोकप्रिय और प्रतिष्ठित ब्रांड केवल बोर्डरूम में नहीं बनते, बल्कि वे लोगों की संस्कृति का हिस्सा बनते हैं और हर ग्राहक का भरोसा जीतकर अपनी पहचान बनाते हैं। रॉयल स्टैग का दुनिया का सबसे ज्यादा बिकने वाला व्हिस्की ब्रांड बनना केवल बिक्री का रिकॉर्ड नहीं है। यह पिछले 30 वर्षों से उपभोक्ताओं की बदलती पसंद के के अनुरूप बने रहने और उनके जीवन का हिस्सा बनने की हमारी कोशिश का परिणाम है। हमने कभी सिर्फ इस श्रेणी का अनुसरण करने में विश्वास नहीं किया, बल्कि उसे नई दिशा देने का प्रयास किया है। रॉयल स्टैग की लगातार सफलता के पीछे उपभोक्ताओं की पसंद को गहराई से समझना और लगातार नए प्रयोग करना सबसे बड़ी वजह रही है। पिछले कुछ वर्षों में ब्रांड ने क्रिकेट, संगीत और युवा संस्कृति से जुड़े कई प्रभावशाली मंच तैयार किए हैं। इनमें रॉयल स्टैग बूमबॉक्स और आईसीसी टी20 विश्व कप के साथ साझेदारी प्रमुख हैं।

साथ ही, रॉयल स्टैग बैरल सिलेक्ट और रॉयल स्टैग डबल डार्क जैसे नए और प्रीमियम उत्पादों के जरिए ब्रांड ने अपने प्रीमियम पोर्टफोलियो का लगातार विस्तार किया है। यह उपलब्धि पर्नोड रिकार्ड इंडिया के उस लक्ष्य को और मजबूत करती है, जिसके तहत कंपनी भारत से ऐसे ब्रांड तैयार करना चाहती है जो वैश्विक स्तर पर सम्मानित हों और व्यावसायिक सफलता के साथ-साथ लंबे समय तक सांस्कृतिक रूप से भी लोगों से जुड़े रहें।

पर्नोड रिकार्ड इंडिया के बारे में

पर्नोड रिकार्ड इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (PRI), पर्नोड रिकार्ड साउथ एशिया की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है। यह देशभर के उपभोक्ताओं को उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद उपलब्ध कराने वाली तेजी से बढ़ती बहुराष्ट्रीय अल्कोहलिक पेय (मद्यपेय) कंपनी है।

पर्नोड रिकार्ड इंडिया के उत्पाद पोर्टफोलियो में सीग्राम्स के कई लोकप्रिय व्हिस्की ब्रांड शामिल हैं। इनमें रॉयल स्टैग, रॉयल स्टैग बैरल सिलेक्ट, रॉयल स्टैग डबल डार्क, ब्लेंडर्स प्राइड, ब्लेंडर्स प्राइड रिजर्व कलेक्शन, ब्लेंडर्स प्राइड फोर एलिमेंट्स, 100 पाइपर्स और लॉन्गिट्यूड 77 शामिल हैं। कंपनी के अंतरराष्ट्रीय ब्रांडों में चिवास रीगल, बैलन्टाइन्स, द ग्लेनलिवेट, रॉयल सल्यूट और जेम्सन आयरिश व्हिस्की शामिल हैं। वहीं व्हाइट स्पिरिट्स श्रेणी में एब्सोल्यूट वोडका, मार्टेल कॉन्याक, बीफीटर और मंकी 47 जिन, कहलुआ, मालिबू, मम शैम्पेन और पेरियर- जुएट जैसे प्रमुख ब्रांड शामिल हैं।

पर्नोड रिकार्ड इंडिया फाउंडेशन (PRIF) कंपनी अधिनियम, 2013 के तहत स्थापित एक सेक्शन 8 कंपनी है और यह पर्नोड रिकार्ड इंडिया की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक संस्था है। इसकी स्थापना कंपनी की कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) गतिविधियों को प्रभावी ढंग से लागू करने के उद्देश्य से की गई है।

स्रोत: IWSR Volume 2025 (जनवरी–दिसंबर 2025)

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button