बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानस्वास्थ्य

तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम के मिशन दृष्टि 2026 का आयोजन

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

 बालोतरा ! 17 जुलाई आज टी पी एफ के राष्ट्रीय मिशन दृष्टि 2026 के तहत बालोतरा के क्षेत्र विभिन्न स्कूलों में विद्यार्थियों के आंखों की जांच की गई ।

    तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम के अध्यक्ष डॉ रमेश भंसाली ने बताया कि बालोतरा के शांति निकेतन और मदर टेरेसा स्कूल में मिशन दृष्टि 2026 के तहत विद्यार्थियों की आंखों का जांच की गई । तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम आज देश भर के 75 शहरों की 1000 स्कूलों में यह कार्यक्रम एक राष्ट्रीय मिशन के तहत आयोजन किया जा रहा है ।

  अभियान की शुरुआत शांति निकेतन स्कूल में स्कूल के ट्रस्ट मंडल ओमप्रकाश चोपड़ा, ओमप्रकाश बांठिया, प्रायोजक गौतमचंद छाजेड़, तेयुप अध्यक्ष मुकेश चोपड़ा, पूर्व सभापति नगरपालिका प्रभा सिंघवी ने विधिवत फीता काट के शुभारंभ किया ।

     इस अवसर पर डॉ. भंसाली ने कहा कि हमारे लिए बहुत ही गौरव का विषय है कि हम देश के आने वाले भविष्य के वैज्ञानिक, डॉक्टर प्रोफेसर आदि का विजन क्लियर करने के लिए उनकी आंखों का विजन चेक किया जा रहा है, आज के कैंप में दोनों स्कूलों के लगभग 1500 विद्यार्थियों की आंखों का जांच की गई तथा जरूरत होने पर उन्हें चश्मे वितरण किए जाएंगे । यह अत्यंत दुख का विषय है की अनेक छोटे-छोटे विद्यार्थियो को उनकी एक आंख कमजोर होने की जानकारी नहीं है इस जांच से उनकी आंखों की दृष्टि का विजन पता चलता है ।

    मदर टेरेसा स्कूल के अध्यक्ष कमलेश बोहरा ने इस अभियान की प्रशंसा करते हुए कहा कि वर्तमान युग में जहां विद्यार्थियों के जीवन में मोबाइल और टीवी का ज्यादा उपयोग हो रहा है वहां इस प्रकार के “मिशन दृष्टि” जैसे अभियान नितांत आवश्यक है । आपने टी पी एफ संस्था का धन्यवाद दिया और कहा की समय-समय पर ऐसे आयोजन होने चाहिए ।

    शांति निकेतन स्कूल की प्राचार्या मैडम सुधा मदन ने कहा कि आपने शांति निकेतन स्कूल का चयन कर हमारे विद्यार्थियों के लिए एक नवीन मार्ग प्रशस्त किया है । उसके हम आपके आभारी हैं ।

   इस अभियान पर श्री श्री 1008 श्री सनातन जी महाराज ने इसे मानव सेवा का महान प्रकल्प बताया और कहा बच्चों में भगवान का रूप होता है । वर्तमान जीवन शैली में इन बच्चों को सही मार्ग आँख की और भीतर की दृष्टि उत्तम होना नितांत आवश्यक है ।

   इस अवसर पर टीएफ के सचिव कुशल राज श्रीश्रीमॉल, उपाध्यक्ष हसमुख गोगड़, कोषाध्यक्ष आनंद संकलेचा, सदस्य आनंद मेहता, विजय वडेरा, संयोजक पवन नाहटा, अंशुल छाजेड़, पुलकित लुकड़ , संयम मेहता, सुशील देवता, तेयुप मंत्री नवीन सालेचा, भामाशाह गणपत छाजेड़, मदर टेरेसा स्कूल के व्यवस्थापक कपिल बोहरा ने अपनी सेवाएं दी ।

  इस जांच शिविर में नाहटा हॉस्पिटल के नेत्र विभाग से रविन्द्र देवड़ा, सवाई प्रजापत ने की ।

धन्यवाद

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button