बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानस्वास्थ्य

रोटरी क्लब बालोतरा की बैठक में डॉ. जी.सी. बडेरा ने प्राकृतिक चिकित्सा व रोगों की रोकथाम पर दिया व्याख्यान

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा। रोटरी क्लब बालोतरा द्वारा आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. जी.सी. बडेरा ने रोगों की रोकथाम, प्राकृतिक चिकित्सा एवं प्राथमिक उपचार के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में लोगों को खाद्य सामग्री के चयन और उसके उपयोग के प्रति विशेष रूप से जागरूक रहने की आवश्यकता है। साथ ही छोटे-छोटे हादसों के दौरान प्राथमिक उपचार करते समय आवश्यक सावधानियां बरतना भी बेहद जरूरी है।

डॉ. बडेरा ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति के जीवन का लक्ष्य सेवा होना चाहिए, ताकि उसकी योग्यता और अनुभव का लाभ समाज एवं राष्ट्र को मिल सके। उन्होंने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और प्राकृतिक चिकित्सा के महत्व पर भी प्रकाश डाला।

कार्यक्रम की शुरुआत क्लब अध्यक्ष हितेंद्र छाजेड़ के स्वागत भाषण से हुई। उन्होंने क्लब की ओर से किए जा रहे सेवा कार्यों तथा आगामी योजनाओं की जानकारी देते हुए सभी सदस्यों से समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

पूर्व सह प्रांतपाल ओमप्रकाश बांठिया ने डॉ. जी.सी. बडेरा का परिचय देते हुए कहा कि राजकीय नाहटा चिकित्सालय में सर्जरी के क्षेत्र में उनकी उल्लेखनीय सेवाओं ने उन्हें “मानवता की सेवा का पर्याय” बना दिया है। उन्होंने कहा कि डॉ. बडेरा ने हर वर्ग और जरूरतमंद लोगों की निस्वार्थ सेवा कर समाज के लिए प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया है।

क्लब सचिव अभिषेक जिंदल ने क्लब की गतिविधियों की जानकारी देने के साथ सभी अतिथियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

बैठक के दौरान रोटरी क्लब के नए सत्र 2026-27 के लिए चयनित 16 नए सदस्यों का रोटरी फोल्डर एवं पिन पहनाकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर रामपाल राजेश सिंघल ने क्लब के सेवा कार्यों को सभी के सहयोग से और अधिक गति देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में क्लब के उपाध्यक्ष लालचंद गोगड़, भरत गोलछा, कोषाध्यक्ष शांतिलाल हुडिया, पूर्व अध्यक्ष संपत राज भंडारी, धनराज चोपड़ा, राजेश श्रीमाली सहित अनेक पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने डॉ. जी.सी. बडेरा का सम्मान किया।

मुख्य बिंदु:

प्राकृतिक चिकित्सा एवं रोगों की रोकथाम पर व्याख्यान

खाद्य सामग्री और प्राथमिक उपचार में सावधानी बरतने की सलाह

सेवा भावना को जीवन का लक्ष्य बनाने का संदेश

रोटरी क्लब के 16 नए सदस्यों का सम्मान

सेवा कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने का आह्वान

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button