बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

लोकप्रिय सांसद श्री उम्मेदाराम जी बेनीवाल के जन्मदिवस पर सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा। लोकप्रिय सांसद श्री उम्मेदाराम जी बेनीवाल के जन्मदिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी, बालोतरा की अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका मेघवाल के नेतृत्व में विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन कर जन्मदिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत आईनाथ गौशाला में गौमाताओं को हरा चारा एवं गुड़ खिलाकर की गई। इसके पश्चात भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) द्वारा कांग्रेस कार्यालय के बाहर वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

इसी क्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मानसिक दिव्यांग बच्चों को भोजन करवाया। वहीं युवा कांग्रेस द्वारा ममता होटल में जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीनें वितरित कर उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस संगठन सचिव प्रहलाद धतरवाल, बालोतरा ब्लॉक अध्यक्ष छगन जोगासन, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष भंवरलाल बेनीवाल, जिला कांग्रेस प्रवक्ता रामेश्वर प्रजापत, वरिष्ठ नेता भुराराम चौधरी, दौलतराम गोदारा, खेराज हुड्डा, महिला जिला अध्यक्ष गरीमा सिंह राजपुरोहित, नगर कांग्रेस अध्यक्ष श्रवण सुन्देशा, प्रतिपक्ष नेता मेहबूब खां सिंधी, पूर्व पार्षद हनुमान मेघवाल, गोविंद जीनगर, ओमजी देवासी, राजू भाई सोनी, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष (बाड़मेर) नसीम सऊ, इंटक जिलाध्यक्ष मांगीलाल मेघवाल, भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के जिलाध्यक्ष गिरधारी चौधरी, युवा कांग्रेस के सुरेश माली, राजू गोल, सलीम खिलेरी, गणेश सारण, राजू चौधरी, आरिफ छिपा, नेमाराम जाखड़, मुनेश सारण राजू सोनी, मनोज चौधरी, इलमदीन समेजा सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button