बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
भाजपा नेताओं की पहल पर बीपीएल क्वार्टर क्षेत्र में सीवरेज जाम की समस्या का समाधान

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा। शहर के नए बस स्टैंड स्थित बीपीएल क्वार्टर के पास लंबे समय से सीवरेज लाइन जाम होने के कारण स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। क्षेत्र में गंदा पानी भरने और दुर्गंध फैलने से आमजन परेशान थे।
इस समस्या की जानकारी भाजपा नगर अध्यक्ष योगेश गहलोत एवं भाजपा के पूर्व प्रतिपक्ष नेता मदन चौपड़ा को दी गई। सूचना मिलते ही दोनों नेताओं ने नगर परिषद अधिकारियों से तत्काल संपर्क कर समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की।
भाजपा नेताओं के प्रयासों के बाद नगर परिषद ने तुरंत सफाई वाहन एवं कर्मचारियों को मौके पर भेजा, जिन्होंने सीवरेज लाइन की सफाई कर जाम को दूर किया। इससे क्षेत्र के लोगों को लंबे समय से चली आ रही समस्या से राहत मिली।
स्थानीय निवासियों ने समय पर कार्रवाई के लिए भाजपा नगर अध्यक्ष योगेश गहलोत, पूर्व प्रतिपक्ष नेता मदन चौपड़ा तथा नगर परिषद प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में सामान्य स्थिति बहाल हो गई है।

Subscribe to my channel


