बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

महावीर इंटरनेशनल वर्धमान केंद्र बालोतरा ने वृद्धाश्रम में कराया भोजन, स्थापना दिवस पखवाड़े के तहत की सेवा गतिविधियां

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा। महावीर इंटरनेशनल वर्धमान केंद्र, बालोतरा द्वारा अपने 52वें स्थापना दिवस-2026 के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा पखवाड़े के अंतर्गत मंगलवार को स्वयं सिद्ध आश्रम, हाउसिंग बोर्ड स्थित वृद्धाश्रम में सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान संस्था के सदस्यों ने वृद्धजनों को प्रेमपूर्वक भोजन कराया तथा फल, मिठाई और नमकीन वितरित किए।

संस्था के संस्थापक पवन नाहटा ने बताया कि महावीर इंटरनेशनल अपेक्स द्वारा घोषित स्थापना दिवस पखवाड़े के तहत विभिन्न जनसेवा कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वृद्धजन हमारे समाज और देश की अमूल्य धरोहर हैं। उन्हें सम्मान, स्नेह और अपनापन देना प्रत्येक व्यक्ति का नैतिक दायित्व है। उन्होंने यह भी कहा कि मंदिरों में आस्था, ध्यान, प्राकृतिक वातावरण और पर्यावरण से जुड़ाव के माध्यम से वृद्धजन मानसिक शांति एवं प्रसन्नता प्राप्त कर सकते हैं।

संस्था ने बताया कि सेवा पखवाड़े के अंतर्गत 9 से 14 वर्ष की बालिकाओं के लिए सर्वाइकल कैंसर से बचाव का टीकाकरण अभियान भी संचालित किया जा रहा है। इसके साथ ही 13 से 15 जुलाई तक रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक लोगों को जीवनदान देने की इस मुहिम से जोड़ा जा सके।

कार्यक्रम में संस्था के संस्थापक पवन नाहटा, अध्यक्ष अशोक कुमार चौपड़ा, उपाध्यक्ष महावीर भंडारी, सुरेश पुगलिया, स्वरूप भंसाली, उमाशंकर टिबरेवाल, संपत बालर सहित अनेक सदस्यों ने उपस्थित रहकर सेवा कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाई।

महावीर इंटरनेशनल वर्धमान केंद्र द्वारा आयोजित इस सेवा कार्यक्रम की उपस्थित लोगों ने सराहना करते हुए इसे समाज में मानवीय संवेदनाओं और सेवा भाव को बढ़ावा देने वाली प्रेरणादायक पहल बताया।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button