बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा

महावीर इंटरनेशनल बालोतरा ने सेवा पखवाड़े के तहत विद्यार्थियों को वितरित की अभ्यास पुस्तिकाएं

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा। महावीर इंटरनेशनल बालोतरा द्वारा अपेक्स के 52वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत श्रीमती मांगी देवी पुखराज गोलेछा राजकीय संस्कृत विद्यालय में छात्र-छात्राओं को अभ्यास पुस्तिकाओं का वितरण किया गया।

कार्यक्रम में संरक्षक पारसमल भंडारी ने शा. पुखराज पारसमल चैरिटेबल ट्रस्ट के माध्यम से उपलब्ध कराई गई अभ्यास पुस्तिकाओं के लिए ट्रस्ट का आभार व्यक्त किया। पूर्व अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम बांठिया ने अपेक्स के पूर्व महासचिव पारसमल गोलेछा के सहयोग और समाज सेवा में उनके योगदान का उल्लेख करते हुए उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने विद्यार्थियों को संस्कृत शिक्षा के माध्यम से देववाणी भाषा के संरक्षण एवं संवर्धन के साथ राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने की प्रेरणा दी।

जोन चेयरमैन महेंद्र चोपड़ा ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य एवं उच्च शिक्षा के लिए शुभकामनाएं दीं। विद्यालय परिवार के प्रधान धीराराम डीकलर ने स्वागत भाषण देते हुए विद्यालय में महावीर इंटरनेशनल द्वारा समय-समय पर किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना की तथा संस्था के पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर सम्मान किया।

इस अवसर पर शा. पुखराज पारसमल चैरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी किशोर गोलेछा का साफा पहनाकर विशेष सम्मान किया गया। बालोतरा केंद्र के चेयरमैन जवाहरलाल हुंडिया ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य गजेंद्र कुमार ने सभी अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। महावीर इंटरनेशनल के सचिव अशोक व्यस्त ने बताया कि कार्यक्रम में उपाध्यक्ष गौतम दाती, पूर्व अध्यक्ष जवेरीलाल मेहता, शांतिलाल हुंडिया, अरुण श्रीवास्तव, भंवरलाल भंडारी, दिनेश भंसाली, घनश्याम सिंह, संजय सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। वहीं विद्यालय के स्टाफ लोकेश परिहार, धर्मेंद्र परिहार, सोनी एवं अन्य शिक्षकों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता निभाई। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीतिका से हुई।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button