पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने श्री अमरनाथ एवं माता वैष्णो देवी यात्रा से सकुशल लौटे श्रद्धालुओं का पुष्पमालाएं पहनाकर किया स्वागत
Former MLA Rajkumar Thukral welcomed the pilgrims who returned safely from Shri Amarnath and Mata Vaishno Devi Yatra by garlanding them.

ब्यूरो रिपोर्ट… अनीता पाल
रुद्रपुर। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने श्री अमरनाथ एवं माता वैष्णो देवी यात्रा से सकुशल लौटे श्रद्धालुओं का पुष्पमालाएं पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने यात्रियों को सफल एवं मंगलमय यात्रा की बधाई देते हुए कहा कि बाबा बर्फानी और माता वैष्णो देवी का आशीर्वाद सभी श्रद्धालुओं के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए। राजकुमार ठुकराल ने कहा कि श्री अमरनाथ और माता वैष्णो देवी की यात्रा केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं है, बल्कि यह श्रद्धा, सेवा, त्याग और सनातन संस्कृति के प्रति समर्पण का भी प्रतीक है। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों के बावजूद श्रद्धालु जिस आस्था और उत्साह के साथ यात्रा पूरी कर लौटे हैं, वह सभी के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कामना की कि बाबा बर्फानी और माता रानी की कृपा सभी श्रद्धालुओं एवं प्रदेशवासियों पर बनी रहे। इस अवसर पर संजय ठुकराल, प्रवेश बब्बर, राजकुमार भुसरी, पंकज सुखीजा, ललित बिष्ट, सुनील चुग, विक्की मुंजाल, बॉबी टुटेजा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
Subscribe to my channel


