बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
तेयुप का शपथ ग्रहण एवं दायित्व हस्तांतरण समारोह का आयोजन

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
तेयुप का शपथ ग्रहण एवं दायित्व हस्तांतरण समारोह का आयोजन
आज शासन श्री साध्वीश्री सत्यप्रभाजी ठाणा 3 और प्रोफेसर डॉ साध्वीश्री मंगलप्रज्ञाजी ठाणा 5 के सानिध्य में तेरापंथ युवक परिषद बालोतरा का वर्ष 2026-27 का शपथ ग्रहण समारोह एवं दायित्व हस्तान्तरण कार्यक्रम आयोजित हुआ ! सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुआत मंगलाचरण से हुई । विजय गीत का संगान तेयुप स्वर संगम द्वारा किया गया । श्रावक निष्ठा पत्र का वाचन अभातेयुप सदस्य संदीप जी ओस्तवाल ने किया । उसके पश्चात निवर्तमान तेयुप अध्यक्ष संदीप रेहड़ ने नव निर्वाचित अध्यक्ष मुकेश चोपड़ा को बधाई देते हुए अध्यक्ष पद की शपथ दिलवाई! फिर अध्यक्ष मुकेश चोपड़ा ने अपने पदाधिकारी टीम प्रथम उपाध्यक्ष कल्पेश भंडारी, द्वितीय उपाध्यक्ष सुनील लुनिया, मंत्री नवीन सालेचा, सहमंत्री प्रथम विमल छाजेड़ ,द्वितीय अनिल छाजेड़, कोषाध्यक्ष पवन बांठिया और संगठन मंत्री अक्षय मेहता की घोषणा की । उपस्थित पदाधिकारी ,संयोजक उप संयोजकों और कार्यसमिति सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई । तत्पश्चात दायित्व हस्तांतरण के तहत निवर्तमान तेयुप अध्यक्ष संदीप रेहड़ ने जरूरी कागजात मुकेश चोपड़ा को सपुर्द किये उसके बाद निवर्तमान मंत्री राजेंद्र वैद मुथा ने नए मंत्री नवीन सालेचा को मंत्री किट का हस्तांतरण किए। विजय वडेरा ने कोष किट का हस्तांतरण नए कोषाध्यक्ष पवन जी बांठिया को किया । शाखा प्रभारी कैलाश जी तातेड और मुकेश चोपड़ा ने परिषद को संबोधित किया। साध्वी श्री मंगलप्रज्ञा जी ने युवाओं को निडर रहकर कार्य करने को प्रोत्साहित किया और धर्म संघ के लिए साथ मे मिलकर विशेष नये कार्यक्रमों को करने की प्रेरणा भी दी। शासन श्री साध्वीश्री सत्यप्रभा जी ने सभी को साथ में मिलकर कार्य करने की बात रखी। कार्यक्रम का संचालन निवर्तमान मंत्रीराजेंद्र वैद मुथा ने किया। आभार ज्ञापन वर्तमान मंत्री नवीन सालेचा ने किया। अध्यक्ष पद ग्रहण करने की पूरी विधि जैन संस्कार विधि से की गई। यह विधि संस्कारक रोशन बागरेचा और राजेंद्र वैद मुथा ने करवाई।
इस अवसर पर तेरापंथ सभा अध्यक्ष राणमल जी मेहता और उनकी टीम, महिला मंडल अध्यक्ष चंचल भंडारी और उनकी टीम, ओसवाल समाज अध्यक्ष देवराज जी खिवसरा, सिवांची मालाणी अध्यक्ष शांतिलाल जी डागा और उनकी टीम,अभा तेयुप सदस्य हंसमुख जीरावला के साथ वृहद संख्या में श्रावक समाज उपस्थित हुआ।

Subscribe to my channel


