बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
बालोतरा में कल होगा रामघाट एवं 19 करोड़ रुपये की सड़कों का शिलान्यास

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा में कल होगा रामघाट एवं 19 करोड़ रुपये की सड़कों का शिलान्यास
बालोतरा। भाजपा नगर अध्यक्ष योगेश गहलोत ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर परिषद द्वारा वृंदावन पार्क के पास बनने वाले रामघाट का शिलान्यास कल विधायक डॉ. अरुण चौधरी के मुख्य आतिथ्य में किया जाएगा।
इस अवसर पर बालोतरा शहर में लगभग 19 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली विभिन्न सड़कों का भी शिलान्यास किया जाएगा। इस विकास कार्य से शहर के आधारभूत ढांचे को मजबूती मिलने के साथ आमजन को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध होगी।
कार्यक्रम विवरण:
– समय: प्रातः 10:30 बजे
– स्थान: वृंदावन पार्क के पास, बालोतरा
नगरवासियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहने का आग्रह किया गया है।

Subscribe to my channel


