बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा

महावीर इंटरनेशनल वर्धमान बालोतरा ने बच्चों को वितरित की अध्ययन सामग्री, प्रधानाध्यापक का किया सम्मान

 ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा। महावीर इंटरनेशनल अपेक्स द्वारा घोषित 52वें स्थापना दिवस 2026 पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत महावीर इंटरनेशनल वर्धमान, बालोतरा की ओर से राजकीय प्राथमिक विद्यालय, वार्ड संख्या-17 हरिजन बस्ती में सेवा कार्य का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों को निःशुल्क नोटबुक, पेंसिल, रबर, स्केल, बिस्कुट एवं चॉकलेट वितरित किए गए। बच्चों को शैक्षणिक सामग्री मिलने पर उनके चेहरों पर खुशी देखने को मिली।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री मोहित मेवाड़ा की विद्यार्थियों के प्रति समर्पित शिक्षण शैली, लगन एवं रुचि की सराहना करते हुए महावीर इंटरनेशनल के सदस्यों ने उन्हें शॉल एवं माला पहनाकर सम्मानित किया। वहीं विद्यालय प्रशासन ने भी महावीर इंटरनेशनल वर्धमान, बालोतरा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का अभिनंदन किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्र चेयरपर्सन अशोक चौपड़ा ने कहा कि महावीर इंटरनेशनल का उद्देश्य केवल सेवा कार्य करना ही नहीं, बल्कि समाज में संवेदनशीलता, शिक्षा और सकारात्मक परिवर्तन की भावना को बढ़ावा देना भी है। उन्होंने कहा कि संस्था निरंतर जरूरतमंदों की सहायता और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी।
इस सेवा कार्यक्रम में संस्थापक पवन नाहटा, अध्यक्ष अशोक कुमार चौपड़ा, सचिव सुरेश कुमार गोठी, सम्पत बालर, सुरेश पुगलिया, प्रवीण सालेचा, महेश पुगलिया सहित संस्था के अन्य सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button