उत्तर प्रदेशप्रयागराजब्रेकिंग न्यूज़

उत्तर प्रदेश फार्मेसी काउंसिल के उपाध्यक्ष से राष्ट्रीय फार्मासिस्ट सुरक्षा संगठन की शिष्टाचार भेंट, 11 प्रमुख मांगों पर हुई चर्चा

 

 राष्ट्रीय फार्मासिस्ट सुरक्षा संगठन के संरक्षक वासुदेव शुक्ला ने उत्तर प्रदेश फार्मेसी काउंसिल के उपाध्यक्ष अखिल सिंह से शिष्टाचार भेंट कर देशभर के पंजीकृत फार्मासिस्टों से जुड़ी विभिन्न महत्वपूर्ण समस्याओं एवं मांगों पर विस्तार से चर्चा की।

बैठक के दौरान संगठन की ओर से पंजीकृत फार्मासिस्टों के हितों से संबंधित 11 प्रमुख मांगों को उपाध्यक्ष के समक्ष रखा गया। इस अवसर पर फार्मासिस्टों के अधिकारों की सुरक्षा, रोजगार के अवसरों में वृद्धि, फार्मेसी प्रैक्टिस को सुदृढ़ बनाने, राष्ट्रीय फार्मेसी नीति के प्रभावी क्रियान्वयन तथा फार्मेसी पेशे के समग्र विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सकारात्मक विचार-विमर्श किया गया।

संगठन के संरक्षक वासुदेव शुक्ला ने कहा कि राष्ट्रीय फार्मासिस्ट सुरक्षा संगठन का उद्देश्य देशभर के पंजीकृत फार्मासिस्टों की समस्याओं और मांगों को लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से संबंधित विभागों, संस्थाओं तथा सरकार तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना है, ताकि फार्मासिस्टों के हितों की रक्षा हो सके और उन्हें बेहतर कार्य वातावरण एवं सम्मान मिल सके।

बैठक में फार्मेसी क्षेत्र को मजबूत बनाने और पंजीकृत फार्मासिस्टों की भूमिका को और अधिक प्रभावी बनाने पर भी सहमति व्यक्त की गई। संगठन ने विश्वास जताया कि फार्मासिस्टों से जुड़े मुद्दों के समाधान के लिए भविष्य में भी इस प्रकार का संवाद जारी रहेगा।

राष्ट्रीय फार्मासिस्ट सुरक्षा संगठन ने अपने संदेश “संगठित फार्मासिस्ट – सुरक्षित फार्मेसी” को दोहराते हुए सभी फार्मासिस्टों से एकजुट होकर पेशे के विकास और अधिकारों की रक्षा के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button