बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

धींग साहित्योदय पुरस्कार 2026 से सम्मानित हुए युवा कवि जेठानंद पंवार

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

युगधारा साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं वैचारिक मंच, उदयपुर द्वारा 7 जुलाई की सायंकाल विज्ञान समिति सभागार, उदयपुर में आयोजित राजस्थानी पुरस्कार समारोह में बाड़मेर के युवा कवि जेठानंद पंवार को उनके उत्कृष्ट राजस्थानी साहित्य-सृजन के लिए ‘श्राविका रत्न उमराव देवी धींग साहित्योदय पुरस्कार–2026’ से सम्मानित किया गया।समारोह के मुख्य अतिथि उदयपुर विधायक ताराचंद जी जैन,कार्यक्रम की अध्यक्षता वैज्ञानिक डॉ. के. एल. कोठारी ने की। विशिष्ट अतिथियों में राजस्थानी विभागाध्यक्ष डॉ. सुरेश सालवी युगधारा के अध्यक्ष प्रकाश तातेड़ तथा कार्यक्रम संयोजक डॉ. दिलीप धींग उपस्थित रहे। अतिथियों ने जेठानंद पंवार का मेवाड़ी पाग, शॉल, माल्यार्पण, प्रशस्ति-पत्र, श्रीफल एवं नकद पुरस्कार राशि प्रदान कर सम्मानित किया। संस्था अध्यक्ष प्रकाश तातेड़ एवं पूर्व अध्यक्ष किरण बाला ‘किरन’ ने बताया कि युगधारा संस्था प्रतिवर्ष राजस्थानी एवं हिंदी साहित्य में उल्लेखनीय योगदान देने वाले साहित्यकारों को सम्मानित करती हैं। उन्होंने कहा कि इस वर्ष जेठानंद पंवार का चयन उनके उत्कृष्ट एवं निरंतर राजस्थानी साहित्य-सृजन के आधार पर किया गया। सम्मान ग्रहण करने के पश्चात जेठानंद पंवार ने अपने उद्बोधन में कहा, “यह सम्मान केवल मेरा नहीं, बल्कि मेरी पूरी परिपाटी का है जहाँ से में आया हूँ।” उन्होंने इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए युगधारा संस्था के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। समारोह में प्रदेश के अनेक साहित्यकार, पत्रकार एवं साहित्यप्रेमी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. शीतल श्रीमाली ने किया।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button