बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
सेवा और संस्कार ही भारतीय संस्कृति की पहचान:- राज्यपाल कटारिया
श्री चम्पालाल बांठिया चेरिटेबल ट्रस्ट के सेवा कार्यों की राज्यपाल ने की सराहना

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा।
पंजाब के महामहिम राज्यपाल एवं संघ राज्यक्षेत्र चण्डीगढ़ के प्रशासक व जनसेवा, राष्ट्रनिष्ठा एवं उच्च आदर्शों के प्रेरणास्रोत श्री चम्पालाल बांठिया चेरिटेबल ट्रस्ट के संरक्षक महामहिम गुलाबचंद कटारिया ने ट्रस्ट अध्यक्ष व भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणपत बांठिया के पारिवारिक समारोह में भाग लेकर ट्रस्ट द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पौधारोपण कर सामाजिक सरोकार के तहत विभिन्न जरूरत मन्द लोगो को आवश्यक उपकरण भेंट किए।इस दौरान ब्रह्माधाम आसोतरा गादीपति तुलसाराम महाराज,होटलु महंत जनकपुरी महाराज, निर्मल कुटीर महंत निर्मलदास महाराज,उमरलाई मठ के मठाधीश सोमानन्द सरस्वती महाराज,अमृतराम महाराज सहित अनेकों साधु संत मौजूद थे।
इस अवसर पर पंजाब के महामहिम राज्यपाल एवं संघ राज्यक्षेत्र चण्डीगढ़ के प्रशासक व ट्रस्ट सरंक्षक गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि सेवा, संस्कार और संवेदनशीलता ही भारतीय संस्कृति की सबसे बड़ी पहचान है। समाज के सक्षम लोगों को जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आना चाहिए। पौधारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का कार्य नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प है। उन्होंने श्री चम्पालाल बांठिया चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सेवा कार्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का माध्यम बनते हैं और सभी को इनसे प्रेरणा लेकर जनकल्याण के कार्यों में योगदान देना चाहिए।
ट्रस्ट अध्यक्ष गणपत बांठिया ने महामहिम राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया का सामाजिक कार्यक्रम में पधारने, पौधारोपण करने तथा जरूरतमंदों को आवश्यक उपकरण वितरित कर सेवा कार्यों को प्रोत्साहन देने के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि महामहिम का स्नेह, मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद ट्रस्ट के लिए प्रेरणास्रोत है। ट्रस्ट भविष्य में भी समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण एवं जनकल्याण की योजनाओं को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए संकल्पित रहेगा।
वही इस दौरान पारिवारिक समारोह में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़,प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सैनी, मिथलेश सैनी, प्रदेश मंत्री आईदान सिंह भाटी,कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत, राज्य मंत्री के के विश्नोई, सांसद उम्मेदाराम चौधरी, आर एल पी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनेकों प्रचारक सहित नन्दलाल बाबाजी, कैलाशजी ,योगेंद्र कुमार, कृष्णाजी,पूर्व केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी, विधायक रविंद्रसिंह भाटी ,अरुण चौधरी, आदूराम मेघवाल,हमीरसिंह भायल,अधिवक्ता परिषद के श्याम पालीवाल सहित अनेको जनप्रतिनिधियों गणमान्य लोगो ने शिरकत की।

Subscribe to my channel


