बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

बालोतरा जिले के मंडली मंडल में भाजपा की मंडल स्तरीय बैठक संपन्न, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि, तालाब विकास के लिए 100 पोल देने की घोषणा

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा। जिले के मंडली मंडल में भाजपा की मंडल स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश सदस्य गणपत जी बांठिया उपस्थित रहे। बैठक में संगठनात्मक विषयों के साथ क्षेत्र के विकास एवं पर्यावरण संरक्षण पर चर्चा की गई।

बैठक के दौरान डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। उनके चित्र पर दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किए गए तथा उनके राष्ट्रहित में दिए गए योगदान और आदर्शों को याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे महान व्यक्तित्वों के विचारों से नई पीढ़ी को प्रेरणा मिलती रहे, इसके लिए उनके जीवन से सीख लेना आवश्यक है।

कार्यक्रम के तहत पौधारोपण भी किया गया। इसके बाद मुख्य अतिथि गणपत जी बांठिया ने मंडली गांव के तालाब का निरीक्षण किया और तालाब की सफाई एवं खुदाई में ग्रामीणों द्वारा किए गए सामूहिक श्रम की सराहना की। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों ने जनसहयोग से तालाब का संरक्षण कर एक अनुकरणीय कार्य किया है।

इस अवसर पर गणपत जी बांठिया ने तालाब के भीतर स्थित लाखेटा क्षेत्र में किए जाने वाले पौधारोपण की सुरक्षा के लिए 100 पोल उपलब्ध कराने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इन पोलों की व्यवस्था उनकी ओर से करवाई जाएगी, ताकि पौधों के चारों ओर तारबंदी कर उन्हें सुरक्षित रखा जा सके और उनका बेहतर विकास हो।

ग्रामीणों एवं कार्यकर्ताओं ने गणपत जी बांठिया की इस घोषणा का स्वागत करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सहयोग पर्यावरण संरक्षण और तालाब विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button