खैरथल- तिजारादेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

शनि देव शिला स्थापना के उपलक्ष्य में श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान-यज्ञ का शुभारंभ आज से

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

तिजारा। क्षेत्र के खिदरपुर की ढाणी, खिदरपुर में शनि देव शिला स्थापना के पावन अवसर पर श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान-यज्ञ का भव्य आयोजन रविवार, 5 जुलाई से प्रारंभ होकर 12 जुलाई 2026 तक आयोजित किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन को लेकर क्षेत्रवासियों में विशेष उत्साह का माहौल है तथा आयोजन समिति द्वारा सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। आयोजक समिति के अनुसार कार्यक्रम का शुभारंभ 5 जुलाई को प्रातः 8 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ होगा। इसके पश्चात प्रतिदिन श्रद्धालु श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण कर धर्म लाभ प्राप्त करेंगे। कथा का वाचन प्रसिद्ध कथावाचक एवं विद्वान पंडित सतीश शर्मा द्वारा किया जाएगा। आयोजन समिति ने बताया कि 12 जुलाई, रविवार को समापन अवसर पर विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दिन प्रातः 8 बजे हवन, प्रातः 9 बजे शनि देव शिला स्थापना तथा प्रातः 9:15 बजे महाप्रसाद वितरण का कार्यक्रम संपन्न होगा। यह धार्मिक आयोजन समस्त शिव मंदिर कमेटी, खिदरपुर की ढाणी, खिदरपुर एवं समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। आयोजन समिति ने क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्म लाभ प्राप्त करने की अपील की है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button