देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

गंगा समग्र सहायक पर्यावरण जल चिंतक  राष्ट्रीय प्रमुख राजेश कुमार पहुचे बालोत्तरा

मरू गंगा लूणी नदी के बहाव क्षेत्र का लिया जायजा

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा

पर्यावरण जल चिंतक गंगा समग्र सहायक मिशन के राष्ट्रीय प्रमुख बालोतरा प्रवास पर रहे। उन्होंने भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य एवं एवं श्री चम्पालाल बांठिया चैरिटेबल ट्रस्ट अध्यक्ष गणपत बांठिया के साथ मरू गंगा लूणी नदी का जायजा लिया ओर लूणी नदी को बचाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिये। बांठिया ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक माननीय रामाशीष ( राष्ट्रीय संगठन मंत्री) के

निर्देश पर चंबल, माही और लूणी नदी के प्राकृतिक पुरातन निर्मल

स्वरूप वापसी के लिए

दो दिवसीय प्रवास पर राजेश कुमार बालोतरा पहुंचे । उन्होंने गणपत बांठिया के साथ

नदी के बहाव क्षेत्र का

निरीक्षण किया। उन्होंने

नदी बहाव क्षेत्र में कूड़ा प्लास्टिक साफ करवाने, सीवर का दूषित पानी नदी मे नही आने देने का आव्हान

जनता और सामाज के साथ साथ जिम्मेदार अधिकारियों

जन प्रतिनिधियों

से किया। राजेश कुमार ने बताया कि

नाग पहाड़ी पुष्कर घाटी से निकली ये पुण्य सलिला आदि गंगा स्वरुपा

लावण्वती राजस्थान गुजरात के कच्छ

रण में भू विसर्जित नदी है ।जीवनदायिनी इस नदी में कैसे सालभर जल उपलब्ध रहे

ऐसी व्यवस्था

सरकार को

करनी चाहिए । उन्होंने बताया किप्रभारी मंत्री जोराराम कुमावत

के साथ चर्चा में यह बात सामने आयी है कि यदि

माही नदी का जल

जो गुजरात में बाढ़ लाता हैं उसे मोड़कर

बालोतरा तक लाया जाए

तो यहां के किसान

व्यापारी दोनों

समृद्ध हो जाएंगे ।

गणपत बांठिया ने कहा कि उद्योगक्ष् किसानी के लिए पानी बिजली आवश्यक है ।

अब राजस्थान में बिजली सर प्लस हो चुकी बस

जल उपलब्ध हो जाए तो यह मालानी क्षेत्र

पाली जोधपुर बालोतरा बाड़मेर जैसलमेर जालोर सिरोही का कायाकल्प हो जाएगा । बांठिया ने बताया कि जन प्रतिनिधियों ने इस चर्चा पर अपनी सहमति जताई है । हमे

आशा ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है कि आने वाले दिनों में लूणी नदी सदा बहने वाले नदी बनेगी ओरजनजागरण का प्रयास सफल होगा।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button