उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी
जनपद खीरी के विभिन्न थानों पर मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत “बहू-बेटी सम्मेलन” का आयोजन

रिपोर्ट वैद्यराज संजय पांडेय मोबाइल नंबर 7376 3261 75 स्टेट हेड उत्तर प्रदेश
*जनपद – खीरी*
*दिनांक – 06.07.2026*
*⚜️जनपद खीरी के विभिन्न थानों पर मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत “बहू-बेटी सम्मेलन” का आयोजन⚜️*
श्रीमान पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद खीरी डॉ0 ख्याति गर्ग के निर्देशन में दिनांक 05.07.2026 को मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के अंतर्गत जनपद के थानों के मिशनशक्ति केन्द्र पर नियुक्त अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा क्षेत्रों में चौपाल लगाकर “बहू-बेटी सम्मेलन” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा, सम्मान, अधिकार, दहेज उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, महिला सशक्तिकरण, मानसिक तनाव, आत्महत्या रोकथाम, साइबर स्टॉकिंग, साइबर अपराधों से बचाव तथा हेल्पलाइन नंबर 112, 1090, 181, 1098 एवं 1930 के संबंध में जागरूक किया गया। आयोजित सम्मेलन के दौरान महिलाओं को दहेज मुक्त समाज, घरेलू हिंसा से बचाव, मानसिक तनाव से मुक्ति, आत्महत्या रोकथाम तथा महिला सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं। मिशन शक्ति टीम द्वारा पंचायत भवन में चौपाल लगाकर महिलाओं एवं बालिकाओं को दहेज उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, आत्महत्या रोकथाम, किशोरी पलायन, महिला सुरक्षा एवं हेल्पलाइन सेवाओं के संबंध में जागरूक किया गया। जनपदीय पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण के उद्देश्य से ऐसे कार्यक्रम जुलाई माह के प्रत्येक रविवार को निरंतर आयोजित किए जाएंगे, जिससे अधिकाधिक महिलाओं तक जागरूकता एवं सुरक्षा संबंधी जानकारी पहुंचाई जा सके।


Subscribe to my channel


